अजमेर मंडल के राणाप्रतापनगर-घोसुंडा और बेरछा-उदयपुर सिटी रेलखंड के बीच चल रहे तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण 19 नवंबर से 28 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग अवधि में कई रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग पर रेगुलेट और रीशेड्यूल किया जाएगा। इससे जयपुर, उदयपुर सिटी, मंदसौर और चित्तौड़गढ़ के बीच संचालित रेलसेवाओं के परिचालन समय में बदलाव रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, तकनीकी कार्य के कारण प्रभावित होने वाली रेलसेवाओं में जयपुर-उदयपुर सिटी, मंदसौर-राणाप्रतापनगर, राणाप्रतापनगर-मंदसौर और चित्तौड़गढ़-असारवा रेलसेवाएं शामिल हैं।

गाड़ी संख्या 20993 जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 19 नवंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तक जयपुर से रवाना होकर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। इस दौरान राणाप्रतापनगर से उदयपुर सिटी के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर-राणाप्रतापनगर रेलसेवा 19 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक मंदसौर से रवाना होकर मावली तक ही संचालित होगी। इस अवधि में मावली से राणाप्रतापनगर के बीच ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा। इसके विपरीत गाड़ी संख्या 59836 राणाप्रतापनगर-मंदसौर रेलसेवा 19 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक राणाप्रतापनगर के स्थान पर मावली से संचालित होगी। इस कारण राणाप्रतापनगर से मावली के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

तकनीकी कार्य के चलते गाड़ी संख्या 20993 जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा को अलग-अलग चरणों में 15 मिनट रेगुलेट भी किया जाएगा। 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक यह ट्रेन घोसुंडा-भूपालसागर करेरा रेलखंड के बीच 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। 29 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक घोसुंडा-पान्डोली रेलखंड के बीच और 9 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 तक घोसुंडा-फतेहनगर रेलखंड के बीच 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा रेलसेवा 19 नवंबर से 28 दिसंबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से रीशेड्यूल होकर रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार, अजमेर मंडल के संबंधित रेलखंडों पर तकनीकी कार्य के कारण निर्धारित अवधि में इन रेलसेवाओं के परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय आंशिक रद्दीकरण, रेगुलेशन और रीशेड्यूलिंग की निर्धारित अवधि का ध्यान रखना होगा।

Next Story