रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे ने अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के भरूच स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। संशोधित समय सारिणी के तहत ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर आंशिक रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 18 मई 2026 से अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह भरूच स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय 08.57 बजे आगमन एवं 09.07 बजे प्रस्थान के स्थान पर अब परिवर्तित समयानुसार 09.00 बजे आगमन तथा 09.02 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा किए गए इस आंशिक समय परिवर्तन का उद्देश्य रेल संचालन को अधिक व्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाना माना जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story