अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में रेलवे ने आंशिक परिवर्तन किया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर गाड़ी के आगमन और प्रस्थान का समय बदला गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस 14 नवंबर 2026 से अजमेर से परिवर्तित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।

नई समय-सारणी के तहत ट्रेन लुधियाना स्टेशन पर 12:05 बजे पहुंचेगी और 12:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद फगवाड़ा स्टेशन पर 12:39 बजे आगमन और 12:41 बजे प्रस्थान होगा। जालंधर सिटी स्टेशन पर ट्रेन 13:06 बजे पहुंचेगी और 13:11 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का ब्यास स्टेशन पर परिवर्तित समय 13:38 बजे आगमन और 13:40 बजे प्रस्थान रहेगा। इसके बाद अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस 14:40 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचेगी।

इस प्रकार 14 नवंबर 2026 से गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस के लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक बदलाव प्रभावी होगा।

Next Story