कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी भर्ती: 460 चयनित अभ्यर्थियों की 10 से 12 अगस्त तक होगी काउंसलिंग
राजस्थान कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 460 चयनित अभ्यर्थियों की 10 से 12 अगस्त तक जयपुर में इन-पर्सन काउंसलिंग होगी।

राजस्थान सरकार के कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 10 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक इन-पर्सन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासनिक सुधार (अनुभाग-3) विभाग द्वारा कृषि विभाग को आवंटित कुल 460 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।
कृषि विभाग को आवंटित चयनित अभ्यर्थियों में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 428 अभ्यर्थी और अनुसूचित क्षेत्र के 32 अभ्यर्थी शामिल हैं। विभाग में उपलब्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों पर आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर पदस्थापन सुनिश्चित करने के लिए यह काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग का आयोजन ऑडिटोरियम, राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (SIAM), टोंक रोड, दुर्गापुरा, जयपुर में किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को तय तिथि पर उपस्थित होकर उपलब्ध रिक्त पदों के संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के चयनित अभ्यर्थियों की यह काउंसलिंग नियुक्ति एवं पदस्थापन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होगी, जिसके बाद आवंटित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
