आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 मार्च से होगा
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु 5 दिन साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा के 21 फेरों का संचालन फतेहपुर सीकरी और उदयपुर के रास्ते किया जाएगा।

होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के लिए आगराकैंट रेलवे स्टेशन से असारवा के बीच संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन के रवानगी की तैयारी।
अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे गत वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन की तैयारी कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नोटिफाई कर दिया गया है एवं अन्य स्पेषल रेलसेवाओं को चरणबद्ध तरीके से नोटिफाई किया जा रहा है। इसी क्रम में होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन का आधिकारिक वक्तव्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:
"गाडी संख्या 01919, आगराकैंट-असारवा स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (21 ट्रिप) आगराकैंट से प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 18.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.10 बजे असारवा पहुॅचेगी।"
"इसी प्रकार गाडी संख्या 01920, असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (21 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 14.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.45 बजे आगराकैंट पहुॅचेगी।"
प्रमुख ठहराव और स्टेशन
यह रेलसेवा मार्ग में निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव करेगी:
- फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर
- केशोरायपाटन, बून्दी, माण्डलगढ, चंदेरिया
- मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर
- सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड व हिम्मतनगर
ट्रेन की संरचना (कोच विवरण)
इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 09 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
