आगराफोर्ट-अजमेर इण्टरसिटी एक्सप्रेस अब एलएचबी रैक से संचालित होगी
यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 12195/12196 में पारंपरिक कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी रैक लगाए जाएंगे, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी।

आगरा किला रेलवे स्टेशन पर खड़ी आगराफोर्ट-अजमेर इण्टरसिटी एक्सप्रेस, जिसे 20 फरवरी 2026 से आधुनिक एलएचबी रैक के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों की सुविधा हेतु आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस रेलसेवा एलएचबी रैक से संचालित होगी। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
संचालन की तिथि और आधिकारिक विवरणउत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12195/12196, आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 20.02.26 से एलएचबी रैक से संचालित होगी।
ट्रेन की नई रैक संरचनाइस रेलसेवा में एलएचबी रैक के कुल 17 डिब्बे होंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है:
- 01 सैकण्ड एसी
- 02 थर्ड एसी
- 01 वातानुकुलित कुर्सीयान
- 05 द्वितीय कुर्सीयान
- 06 साधारण श्रेणी
- 01 पॉवरकार श्रेणी
- 01 गार्ड डिब्बे
इस रेलसेवा में एलएचबी रैक के 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 वातानुकुलित कुर्सीयान, 05 द्वितीय कुर्सीयान, 06 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार श्रेणी व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बें होगें।
आधिकारिक बयान"उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12195/12196, आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक से 20.02.26 से एलएचबी रैक से संचालित होगी।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
