आगराकैंट-असारवा रेलसेवा अब एलएचबी रैक से चलेगी, 22 जुलाई से बदलाव
आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट रेलसेवा 22 जुलाई से एलएचबी रैक से चलेगी। जानिए नए रैक में डिब्बों की पूरी जानकारी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट रेलसेवा के संचालन में बदलाव किया है। अब यह रेलसेवा आधुनिक एलएचबी रैक से संचालित की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20178/20177 आगराकैंट-असारवा-आगराकैंट रेलसेवा आगराकैंट से दिनांक 22.07.26 से तथा असारवा से दिनांक 23.07.26 से एलएचबी रैक से संचालित होगी।
रेलवे के अनुसार एलएचबी रैक से संचालित होने वाली इस रेलसेवा में यात्रियों के लिए कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार श्रेणी और 01 गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा।
एलएचबी रैक से संचालन के बाद इस रेलसेवा में यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ अधिक आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और बेहतर संचालन व्यवस्था के तहत यह बदलाव किया गया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
