आरणविक फाउण्डेशन की ओर से 10 जुलाई को सरकारी स्कूल के बच्चों को किताबें और स्टेशनरी किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर शिक्षा को बढ़ावा देना है।

फाउण्डेशन की डायरेक्टर श्रीमती सीता देवी खण्डेलवाल ने बताया कि शिक्षा एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण की पहली सीढ़ी है और संस्था का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को समुचित संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, इसलिए संस्था ने समय-समय पर ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आरणविक फाउण्डेशन भविष्य में भी शिक्षा के विकास के लिए इसी प्रकार अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा और विद्यार्थियों तक आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Next Story