आम आदमी पार्टी राजस्थान में करेगी 10,000 सभाएं, सभी 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
प्रभारी धीरज टोकस ने जयपुर में संगठन विस्तार की घोषणा की, हर सह-प्रभारी को 20 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय पदाधिकारी बैठक के दौरान रणनीति साझा करते प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस और अन्य पदाधिकारी।
आज आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रभारी श्री धीरज टोकस जी और नवनियुक्त सह प्रभारियों के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी राजस्थान की "राज्य स्तरीय पदाधिकारी बैठक" का आयोजन जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में हुआ। बैठक में प्रदेश, जिला और अग्रिम संगठन के सभी पदाधिकारीयों के साथ पार्टी नेतृत्व ने पूरे राजस्थान में संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की।
संगठन विस्तार और सह प्रभारियों को जिम्मेदारी
राजस्थान आम आदमी पार्टी प्रभारी और नवनियुक्त सह प्रभारियों ने राजस्थान के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ राज्य में संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की। प्रभारी धीरज टोकस जी ने बताया कि "हर सह प्रभारी को 20-20 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई है और सभी सह प्रभारी मिलकर आने वाले कुछ महीनों में पूरे राजस्थान में 10000 से ज्यादा सभाएं करवाएंगे!" ### निकाय और विधानसभा चुनाव पर रणनीति
बैठक में यह भी तय किया गया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने वाले सभी निकाय चुनावों को पूरी ताक़त के साथ लड़ने जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी राजस्थान में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी! संगठन को धार देने के लिए प्रभारी ने स्पष्ट किया कि "आम आदमी आने वाले कुछ महीनों में पूरे राजस्थान में 10000 से ज्यादा सभाएं करेगी!"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
