सर्दी में गर्माहट की पहल: राजस्थान यूथ फाउंडेशन ने जयपुर में वितरित किए 13,500 से अधिक स्वेटर
जयपुर के बुगली देवी कन्हैया लाल चौधरी स्कूल में राजस्थान यूथ फाउंडेशन ने "शीतरक्षणम्" कार्यक्रम के तहत 13,500 से अधिक स्वेटर वितरित किए। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरलेश राना, मधु अग्रवाल, रोहित खण्डेलवाल, राजेश खण्डेलवाल, खुशबू खण्डेलवाल और रेखा खण्डेलवाल ने बच्चों को ठंड से सुरक्षा प्रदान की।

जयपुर। राजस्थान यूथ फाउंडेशन की जयपुर शाखा ने आज, 24 दिसंबर 2025 को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए "शीतरक्षणम्" नामक स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बुगली देवी कन्हैया लाल चौधरी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सामोद, जयपुर में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाले शाला गणवेश स्वेटर वितरित किए गए। इस कार्य में स्वेटर वितरण के लिए श्रीमती ओम प्रभा आर्य का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में राजस्थान यूथ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सरलेश राना, मधु अग्रवाल, रोहित खण्डेलवाल, राजेश खण्डेलवाल, खुशबू खण्डेलवाल और रेखा खण्डेलवाल उपस्थित रहे। संस्था ने अब तक राजस्थान के विभिन्न स्कूलों में लगभग 13,500 स्वेटर वितरित कर चुके हैं, जिससे सर्दियों में विद्यार्थियों को ठंड से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
स्वेटर वितरण के पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती माया देवी, सहायक प्रधानाचार्य अम्बिका चौहान, ललिता मीना, स्वाति गौतम, प्रियंका शर्मा, प्रतिभा शर्मा और हिमांशी वशिष्ट ने राजस्थान यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों का हृदयपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पहल ने न केवल बच्चों के लिए ठंड से सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि समाज में शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को भी उजागर किया।
राजस्थान यूथ फाउंडेशन की इस पहल को सामाजिक सरोकारों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और यह संस्था निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की भलाई एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देती रहेगी।
निवेदक: राजस्थान यूथ फाउंडेशन
- जयपुर स्वेटर वितरण 2025Rajasthan Youth Foundation sweater distribution Jaipurशीतरक्षणम् कार्यक्रम जयपुरबुगली देवी कन्हैया लाल चौधरी स्कूल स्वेटर वितरणमुकेश अग्रवाल राजस्थान यूथ फाउंडेशनसरलेश राना स्वेटर वितरणमधु अग्रवाल बच्चों के लिए स्वेटररोहित खण्डेलवाल स्वेटर वितरणराजेश खण्डेलवाल सामाजिक कार्यक्रम जयपुरखुशबू खण्डेलवाल शिक्षा क्षेत्र योगदानरेखा खण्डेलवाल जयपुर इवेंटजयपुर स्कूल बच्चों स्वेटर वितरणराजस्थान यूथ फाउंडेशन सामाजिक पहलसामोद स्कूल स्वेटर वितरणस्वेटर वितरण कार्यक्रम राजस्थान 2025

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
