राजस्थान के जयपुर इलाके में एक भयानक मंजर सामने आया है। मजदूरों को लेकर जाने वाली एक प्रायवेट बस में अचानक आग लग चुकी है। यह हादसा हाई वोल्टेज तार छूने से हुआ नजर आ रहा है। इस वारदात में 12 मजदूर बुरी तरह से झुलसे है और 3 लोगों की मौत हुई है। इनमे से 3 मृतकों की पहचान हो गई है। इनमे से एक यूपी के पीलीभीत जिले के 50 वर्षीय नसीम और 20 वर्षीय उनकी बेटी शाहीन शामिल है। यह वारदात जयपुर शहर से 65 किलोमीटर दूर मनोहर पुर इलाके में हुआ है। बस में 5 से 6 गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। आग लगने के बाद इन गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ है। बस पूरी तरह से जल कर राख हो गई है। चलिए जानते है विस्तार से।


जयपुर के मनोहरपुर इलाके में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जब मजदूरों से भरी एक बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। तार से छूते ही बस में करंट दौड़ गया और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह बस शाहपुरा के टोडी इलाके में स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही थी। रास्ते में बस ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। बिजली का झटका इतना तेज था कि पलभर में बस में आग लग गई। यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कई लोग लपटों में घिर गए। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय हैं, वहीं बेनीवाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और शुरुआती जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं। मनोहरपुर का यह हादसा एक बार फिर बिजली सुरक्षा और सार्वजनिक वाहनों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story