जयपुर। जयपुर चेस क्लब के तत्वावधान में 3rd Jaipur Chess Club Rapid Chess Tournament 2026 का आयोजन आगामी शनिवार, 3 जनवरी 2026 को ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निर्माण नगर, जयपुर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जयपुर जिला शतरंज संघ (JDCA) द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा जयपुर चेस अकादमी के सहयोग से संपन्न हो रही है।

प्रतियोगिता के पोस्टर विमोचन का सम्मान हमारे लोकप्रिय सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा जी ने अपने कर कमलों द्वारा किया। टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड खेले जाएंगे, जिनमें प्रत्येक राउंड का समय 15+10 सेकंड का नियंत्रण रहेगा।

जेडीसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन वर्ग के साथ-साथ अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, महिला, वेटरन और जयपुर चेस अकादमी के खिलाड़ियों के लिए विशेष श्रेणियाँ रखी गई हैं। अंडर-7, 9 एवं 11 आयु वर्ग के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के दिन खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:40 बजे होगी, जबकि खिलाड़ियों की बैठक 10:00 बजे और प्रथम राउंड 10:15 बजे प्रारंभ होगा। पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5:15 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल ₹25,000 की नकद पुरस्कार राशि, 31 ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे।

जयपुर चेस क्लब द्वारा आयोजित यह रैपिड शतरंज प्रतियोगिता न केवल स्थानीय खिलाड़ियों के लिए खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि शतरंज के प्रति जागरूकता और प्रतिभा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। इस आयोजन से शहर में शतरंज के खेल को नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह मिलेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story