bangladesh hindu youth lynching 2025 : बांग्लादेश में जारी सियासी उथल-पुथल और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ती हिंसा के बीच भारत ने स्पष्ट रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 26 दिसंबर 2025 को कहा कि दीपू दास की हत्या और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “हम इस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अपराधियों को जल्द ही कटघरे में लाया जाएगा।”

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि बांग्लादेश की वर्तमान अंतरिम सरकार के कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटनाओं में हत्या, आगजनी और जमीन हड़पने जैसे अपराध दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन मामलों को केवल राजनीतिक हिंसा कह कर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

फरवरी 2025 में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सक्रिय हो गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद ढाका लौटे। एयरपोर्ट पर नंगे पैर बांग्लादेशी धरती पर खड़े होकर उन्होंने देश की राजनीति में अपनी वापसी का प्रतीकात्मक संकेत दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव की कामना करता है। भारत बांग्लादेश के नागरिकों के साथ अच्छे संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है और शांति तथा स्थिरता की उम्मीद करता है। सभी पक्षों के लोग चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और नागरिकों की आवाज़ को बुलंद किया जाए।

बांग्लादेश में इस समय कट्टरपंथी तत्वों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया है। दीपू दास की हत्या के बाद राजबाड़ी में अमृत मंडल उर्फ़ सम्राट को भी भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। इन घटनाओं के विरोध में भारत और अन्य देशों में यूनुस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story