Israel-Hamas deal के बाद अमेरिका ने किए 200 सैनिक तैनात
इज़रायल ने हमास के साथ बंधकों की रिहाई समझौते पर अपनी मुहर लगा दी है। इसी बीच, अमेरिका ने गाज़ा में 200 सैनिक भेजने का आदेश दिया है, जबकि ट्रंप ने युद्धविराम और बंधकों की रिहाई की घोषणा की है।

९ अक्टूबर सोमवार के रात गाजा सिटी पर इजराइल ने बड़ा हमला किया था। यह हमला तब हुआ जब अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'गाजा शांति योजना' की बातचीत कर रहे थे। इस दौरान इजराइल की कैबिनेट ने हमास के कब्जे में बंधकों थे,उनकी रिहाई करने हेतु एक समझौता किया गया। उस समझौते को इजराइल ने हरी झंडी दिखाई है। इसी कारण अमेरिका ने अपने सैन्य को इजारियल भेजा है। इस सैन्य में लगभग २०० सैनिक है , जो गाजा युद्ध विराम के निगरानी के लिए भेजे गए है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, गाज़ा सिटी के सबरा इलाके में हुए ताज़ा हमले में एक बहुमंजिला इमारत नष्ट हो गई है। इस वारदात में कुछ लगभग 40 लोग मलबे में दब गए हैं। गाज़ा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। अल-शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सलमिया ने बताया कि बुधवार शाम से अब तक 30 फिलिस्तीनी नागरिक इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।
इज़रायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह हमला हमास के आतंकवादियों पर किया गया था, जो इज़रायली सैनिकों के नज़दीक मौजूद थे। साथ ही वे इस्राइली सैनिक तत्काल खतरा पैदा करने की साजिश में थे। सेना ने दावा किया कि ऑपरेशन का लक्ष्य केवल आतंकी ठिकाने थे, हालांकि घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें और स्थानीय रिपोर्टें भारी तबाही की ओर इशारा करते हुए नजर आ रहे है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि इज़रायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता तय हो गया है। उन्होंने इसे अपने २० - सूत्रीय शांति योजना का पहला कदम बताया, जिसके तहत हमास सभी बंधकों को रिहा करेगा और इज़रायली सेना तय सीमा तक पीछे हटेगी। ट्रंप के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद, अमेरिका ने गाज़ा में 200 सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है, जिनका मुख्य काम युद्धविराम की निगरानी और बंधक रिहाई प्रक्रिया में सहयोग करना होगा।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
