दीवाली पर बोले ब्रिटेन के पीएम– यह सिर्फ रोशनी नहीं, एकता का संदेश है
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर दुनिया भर में बसे हिंदू, जैन और सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर दुनिया भर में बसे हिंदू, जैन और सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह रोशनी का त्योहार खुशियों, एकता और नई उम्मीदों का प्रतीक है, जो लोगों को एकजुट करता है और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
स्टार्मर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्रिटेन के सभी हिंदू, जैन और सिख समुदाय को आनंदमय और शांतिपूर्ण दीपावली व बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं। इस महीने की शुरुआत में मैंने मुंबई में एक दिया जलाया था, जो भक्ति, खुशी और नए रिश्तों का प्रतीक है। जब हम इस ‘फेस्टिवल ऑफ लाइट्स’ को मना रहे हैं, आइए हम एक ऐसे ब्रिटेन का निर्माण करें जहां हर कोई उम्मीद के साथ आगे देख सके।”
उन्होंने हाल ही में अपनी भारत यात्रा को भी याद किया। स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने 9 अक्टूबर को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपावली की शुभकामनाएं हिंदी में दी थीं। उन्होंने कहा था, “जैसे ही हम त्योहारों के इस मौसम में प्रवेश कर रहे हैं, मैं भारत के लोगों को खुशी और समृद्धि की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। दीपावली की शुभकामनाएं।”
इस मौके पर भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग ने भी दीपावली का जश्न मनाया। ब्रिटिश दूतावास के अधिकारियों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने और रंगोली बनाकर भारतीय संस्कृति के प्रति अपना सम्मान जताया। यूके की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने अपनी टीम के साथ मनाई गई दीपावली की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कहा, “भारत में अपनी दूसरी दीपावली मनाने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इस साल का जश्न खास है — प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा, कीर स्टार्मर की भारत यात्रा और ऐतिहासिक व्यापारिक समझौते के साथ यह एक नई शुरुआत है।”
ब्रिटिश उच्चायोग ने भी अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि दीपावली अच्छाई पर बुराई, प्रकाश पर अंधकार और ज्ञान पर अज्ञान की जीत का प्रतीक है। यह पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और वैश्विक एकता का संदेश देता है। भारत से लेकर ब्रिटेन तक, इस बार दीवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि दोस्ती, रोशनी और उम्मीद का जश्न बन गई है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
