ट्रंप की सख्त चेतावनी; अब नहीं चलेगी हमास की चाल!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा संदेश दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी अगर हमास ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो अंजाम गंभीर हो सकता है।

हमास-इस्राइल में काफी दिनोंसे युद्ध चालू था। इस युद्ध को विराम देने हेतु अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शांति समझौता सामने लाया था। इस प्लान पर हमास ने अपमना समर्थन दिया था। इस दौरान शनिवार ४ अक्टूबर को एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने फिलिस्तानी उग्रवादी संघटन हमास को चेतावनी भरा इशारा दिया है। तो आईये जानते है विस्तार में।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने उग्रवादी हमास को दो तुक चेतावनी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा की "अब वक्त आ गया है की शांति हेतु कोई ठोस कदम उठाये जाएं। अगर हमास ने जल्द से जल्द करवाई न की तो हालत और बिघड सकते है जिससे भरोसे की गुंजाईश नहीं बचेगी। वे इजरायल द्वारा अस्थायी रूप से बमबारी रोकने के फैसले की सराहना करते हैं। उनके मुताबिक, यह कदम बंधकों की रिहाई और शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है।" ट्रंप ने चेताया कि वे किसी भी तरह की देरी या ऐसे नतीजे को स्वीकार नहीं करेंगे, जिससे गाजा फिर से खतरा बने।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और वरिष्ठ राजनयिक स्टीव विटकॉफ मिस्र जा रहे हैं। उनका उद्देश्य हमास से बंधकों की रिहाई और शांति समझौते से जुड़ी अंतिम तैयारियों की पुष्टि करना है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब हमास ने पहली बार ट्रंप की 20 सूत्री शांति योजना पर बातचीत के लिए सहमति जताई है।
हमास ने इजरायल के सभी बंधकों को छोड़ने और ट्रंप की शांति योजना पर चर्चा करने की इच्छा जताई है। इस रुख का स्वागत कई देशों जैसे ब्रिटेन, फ्रांस, भारत और सऊदी अरब ने किया है। इसी बीच, इजरायल ने ट्रंप की पहल के बाद गाजा पर बमबारी को अस्थायी रूप से रोक दिया है। उम्मीद की जा रही है कि अगर बातचीत सफल रही, तो दो साल से जारी यह संघर्ष अब खत्म हो सकता है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
