अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है व्हाइट हाउस में बुलडोजर चलना। ट्रंप ने ईस्ट विंग को गिराकर वहां दुनिया का सबसे बड़ा और भव्य बॉलरूम बनाने का काम शुरू करा दिया है। 20 अक्टूबर 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बुलडोजर और क्रेन लगवा दिए है।

इस विशाल बॉलरूम का क्षेत्रफल करीब 90,000 वर्ग फुट होगा और इसमें लगभग 650 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसकी लागत करीब 200 से 250 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। ट्रंप के मुताबिक, यह जगह बड़े आयोजनों, दावतों, बैठकों और खास समारोहों के लिए तैयार की जा रही है। ट्रंप ने बताया कि यह परियोजना पूरी तरह निजी फंडिंग से चलेगी. ट्रंप और उनके निजी डोनर्स इस पर पैसा खर्च कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्हाइट हाउस का आधुनिकीकरण और इसे और भव्य बनाना है.

डिज़ाइन की बात करें तो यह बॉलरूम किसी महल से कम नहीं होगा सोने के झूमर, गिल्डेड कॉलम, चेकर्ड मार्बल फ्लोर और बड़ी खिड़कियों से सजा यह हॉल दक्षिणी मैदान की ओर खुलेगा, जिससे व्हाइट हाउस की पुरानी शान भी बरकरार रहेगी। ट्रंप ने बताया कि यह पूरा प्रोजेक्ट निजी फंडिंग से किया जा रहा है। यानी इस पर सरकारी खर्च नहीं होगा। उनका कहना है कि यह बॉलरूम व्हाइट हाउस के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

दरअसल, ट्रंप का यह सपना कोई नया नहीं है। उन्होंने करीब 15 साल पहले व्हाइट हाउस में एक भव्य आयोजन स्थल बनाने का विचार रखा था। उनका मानना था कि मौजूदा ईस्ट रूम छोटे कार्यक्रमों के लिए तो ठीक है, लेकिन बड़े इवेंट्स के लिए जगह काफी कम पड़ जाती है। अब, जब ईस्ट विंग पर बुलडोजर चल चुका है, तो कहा जा सकता है कि ट्रंप का सपना साकार होने की राह पर है। इस नए बॉलरूम के साथ व्हाइट हाउस पहले से कहीं ज्यादा शाही और भव्य नजर आने वाला है।





Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story