पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की करतूत एक बार फिर से बेनकाब हो गई है। संगठन के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया है कि दिल्ली संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि जैश का सरगना मसूद अजहर ही था। एक वीडियो कबूलनामे में इलियास कश्मीरी ने साफ कहा है कि पाकिस्तान की सरजमीं से आतंक को पनाह और सहारा मिला। इस कबूलनामे के सामने आते ही शहबाज शरीफ सरकार की नींद उड़ना तय है, क्योंकि इससे पाकिस्तान की आतंक परस्त नीतियों की पोल खुलकर दुनिया के सामने आ गई है। आईये जानते है जैश कमांडर ने क्या कबूलनामा दिया है।


जैश कमांडर का क्या है काबुलनामा ?


तैकिकात में इलियास कश्मीरीने मसूद अजहर के हर हमले के बारे में बहोत सी गतिविधियोंकी पुष्टि कि है। उसने कहा की बालाकोट और बहावलपुर में जैश-ए-महोम्मद के कुछ ठिकाने थे, जहा से यह सारी गतिविधिया कि जाती थी। जिसे भारत ने २०१९ में हवाई हमलों का निशाना बनाया था। पाकिस्तान हर बार आतंकवादियोंको पनाह न देने की बाते करता था। लेकिन आज इलियास के कबुलनामेने पाकिस्तान को पूरी तरह से एक्सपोज किया हुआ नजर आ रहा है।

इस जैश कमांडर ने कश्मीरी विडिओ में कहा है की, "दिल्ली की तिहाड़ जेल से मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान आते हैं। उनके मिशन को पूरा करने के लिए बालाकोट की मिट्टी ने ही उन्हें पनाह दी। यहां की मिट्टी के हम एहसानमंद हैं। इस मिट्टी का किरदार कयामत तक याद रखा जाएगा। दिल्ली और मुंबई को दहलाने वाला मौलाना मसूद अजहर इस मिट्टी पर नजर आते हैं।"

उसने आगे कहा की," पाकिस्तान सेना के शीर्ष अधिकारियोंको बहवलपुर में मरे गए जैश के आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में भाग लेने का आदेश जारी किया था। उस समय कई पाकिस्तानी सैन्य के अधिकारी आतंकवादियोंके जनाजे में शामिल होते भी दिखे थे। जिस के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाई थी। जिसमे भारतने पाकिस्तान के इस कदम से आतंकवादियोंको राजकीय सन्मान देने के बराबर बताया था।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story