नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ान संचालन को ठप कर दिया। रनवे की लाइटिंग सिस्टम में खराबी आने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तत्काल रोक दीं। इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतज़ार करना पड़ रहा है और कई विमानों को हवा में ही होल्ड पर रखा गया है।

एयरपोर्ट प्रवक्ता रेनजी शेर्पा के मुताबिक, एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम में आई समस्या की पहचान शाम करीब साढ़े पांच बजे (स्थानीय समय) हुई। तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है और लाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने का काम जारी है। फिलहाल, एयरपोर्ट प्रशासन ने सामान्य उड़ान संचालन जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आई तकनीकी खराबी के एक दिन बाद नेपाल में हुई यह घटना क्षेत्रीय एविएशन सिस्टम के लिए चिंता का विषय बन गई है। दिल्ली में शुक्रवार को ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) फेल होने से उड़ानों में घंटों देरी हुई थी। अब काठमांडू में रनवे लाइट फेल होने की यह घटना तकनीकी रखरखाव और एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों को उजागर करती है।

नेपाल का यह प्रमुख एयरपोर्ट देश के अधिकांश हवाई संचालन का केंद्र है, ऐसे में इसकी तकनीकी गड़बड़ी का असर पूरे विमानन नेटवर्क पर देखा जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है, जबकि इंजीनियरों की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story