'सर क्रीक' विवाद गरमाया; राजनाथ सिंह ने दिया पाकिस्तान को अल्टीमेटम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो-टूक चेतावनी दी है कि सर क्रीक पर किसी भी हिमाकत का करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने साफ कहा कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकस और तैयार है।

आज के विजयादशमी के अवसर पर भुज एयरबेस से भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। वे वहा पर भारतीय जवानों के शस्त्र पूजा के लिए गए थे। उन्होंने इस दौरान भारतीय जवानों को संबोधित किया। संबोधन करते वक्त उन्होंने कहा की "यदि पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई भी हिमाकत की तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा की इतिहास और भूगोल तो बदलेंगे ही साथ ही इस जवाब को सारी दुनिया याद रखेगी। साथ ही उन्होंने कहा की कराची जाने के लिए क्रीक से गुजराना पड़ता है। १९६५ में भारतीय सेनाने लाहौर तक जाने की अपनी क्षमता दिखाई थी। अब यह बात २०२५ में पाकिस्तान को याद रखने की आवश्यकता है।"
भारत के गुजरात और पकिस्तान के सिंध प्रांत के बिच ९६ किलोमीटर लंबी संकरित जलधारा है। जो कच्छ के खाड़ी में स्थित है। जो आज भी विवाद का विषय बनी है। इस विवाद की मुख्य जड़ १९१४ का एक समजौता है। जिसमे एक तरफ भारत का कहना है की प्रांत सीमा यह मध्य रेखा के आधारपर तय होनी चाहिए और दूसरी तरफ पाकिस्तान पुरे पश्चिमी तट को अपनी सीमा मानता है। यही मतभेत काफी दशकों से चलते आ रहा है। दोनों देशों के अनुसार सर क्रीक का रणनीतिक महत्व भी बहुत ज्यादा है। यह अरब समुंदर के नजदीक होने के साथ कराची पोर्ट तक पहुँचने के लिए एक महत्वपूर्ण और नजदीकी मार्ग है। इसके आलावा इस छोर में हाइड्रोकार्बन और प्रकृतिक गैस के संभावित भंडार भी है और यही मुख्य चर्चा का विषय है। इसी बात को लेकर दोनों देशों में विवाद अभीतक बना हुआ है।
इसके साथ साथ भारतने पाकिस्तान को चेतावनी भरा इशारा भी दिया हुआ है। उन्होंने काहा की भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुए ७९ साल हो रहे है फिर भी यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत ने कई बार बातचीत से यह प्रश्न सुलझाने की कोशिश भी की परंतु पाकिस्तान यह मानाने के लिए बिलकुल तैयार नहीं है। इससे पाक की मनीषा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। हालही में पाकिस्तान में 'सर क्रीक' के नजदीक मिलट्री इंफ़्रा स्ट्रक्चर बढाने की शुरुवात की गई है, जिसके परिणाम स्वरूप पाक के इस कृत्यपर भारत की कड़ी नजर बनी रहेगी। अगर जरुरत पड़े तो इसपर कड़ी से कडी करवाई भी भारत कर सकता है।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे खुलासा किया कि हाल ही में चले 'ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक तक भारत की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेनाओं की फुर्तीली कार्रवाई ने न सिर्फ इस साज़िश को नाकाम किया बल्कि पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को भी कमजोर कर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन ने साफ कर दिया है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सक्षम है और हर स्थिति का जवाब देने के लिए बिलकुल तैयार खड़ा है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
