कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को रूस का करारा जवाब ; सुनाई दो बाते
एक पाकिस्तानी टीवी एंकर ने कश्मीर मुद्दे पर रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव से सवाल पूछा। जवाब में रूस ने साफ कहा — “कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है।”

पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को लेकर दुनिया के सामने किरकिरी करवा बैठा है। जम्मू-कश्मीर पर बयानबाजी करना पाकिस्तान की पुरानी आदत बन चुकी है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वह मुंह के बल गिर गया है। दरअसल, एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के कार्यक्रम में वहां के एंकर ने रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव से सवाल किया कि क्या भारत की वजह से कश्मीर विवाद परमाणु संकट का रूप ले सकता है? इस पर रूसी राजदूत ने बेहद स्पष्ट और ठोस जवाब देते हुए कहा कि कश्मीर विवाद केवल भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत से ही हल किया जा सकता है और किसी तीसरे देश की दखलअंदाजी से मामला और जटिल हो जाएगा।
रूसी राजदूत ने आगे कहा कि रूस हमेशा से भारत के पक्ष में रहा है और उसका रुख साफ है। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने पाकिस्तान को यह भी याद दिलाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने से कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि भारत पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुका है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने यह भी दोहराया कि किसी तीसरे देश को इस विवाद में बीच में आने का अधिकार नहीं है। रूस की इस दो-टूक टिप्पणी के बाद पाकिस्तान के एंकर समेत पूरा पैनल कुछ क्षणों के लिए सन्न रह गया।
दरअसल, हाल के महीनों में भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और तनावपूर्ण हुए हैं। अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद्द की और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें 100 से अधिक आतंकी ढेर हुए। जवाब में पाकिस्तान ने चीन और तुर्की का सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। अंततः भारत के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान को सीजफायर की मांग करनी पड़ी। रूस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ता जा रहा है, जबकि भारत की वैश्विक साख लगातार बढ़ रही है।
रूस के इस बयान ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि दुनिया अब पाकिस्तान के झूठे दावों पर भरोसा नहीं करती। कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसे अब कोई समर्थन नहीं मिल रहा। भारत की कूटनीति और वैश्विक छवि ने पाकिस्तान को बार-बार आईना दिखाया है और इस बार उस आईने में पाकिस्तान को सिर्फ अपनी नाकामी नज़र आई।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
