इंडिया-यूएस व्यापार समझौते की सुगबुगाहट; सेंसेक्स में लौटी चमक
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से भारतीय बाजार में रौनक लौट आई है। ट्रंप के बयान के बाद टेक्सटाइल और सीफूड शेयरों में तेज़ उछाल देखने को मिला है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पे काफी नए नए बदल समाने आ रहे है। हर देश की व्यापारिक रणनीतिया बदलती दिखाई दे रही है। ऐसे में ही भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते की खबर ने भारतीय बाजार में नई जान फूंक दी है। बुधवार को टेक्सटाइल और सीफूड सेक्टर के शेयरों में तेज बढ़त दर्ज की गई है। जिसकी वजह बनी है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, जिसमें उन्होंने भारत के साथ जल्द एक ट्रेड डील होने की बात कही थी।
ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में आयोजित APEC CEO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका भारत के साथ एक मजबूत व्यापारिक समझौता करने जा रहा है। इस बयान के बाद निवेशकों को उम्मीद जगी कि अमेरिका भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ में नरमी ला सकता है। जिससे भारत के टेक्सटाइल और सीफूड निर्यात को बड़ा फायदा मिलेगा।
दरअसल, भारतीय टेक्सटाइल और सीफूड कंपनियों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजारों से आता है। ऐसे में टैरिफ में किसी भी तरह की राहत का सीधा असर शेयर बाजार पर दिखता है। बुधवार को इन सेक्टरों के शेयरों में 2 से 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
ट्रंप के इस बयान के बाद, भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड टॉक्स को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल के महीनों में अमेरिकी नीतियों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिला था, लेकिन अब माहौल सकारात्मक होता दिख रहा है।
राजनीतिक और कारोबारी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह डील साकार होती है, तो यह न सिर्फ भारतीय निर्यात उद्योग के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को भी नई मजबूती देगी।
- डोनाल्ड ट्रंपभारत-अमेरिका व्यापरिक संबंधIndia - US Trade Dealटेक्सटाइल और सीफूड सेक्टरदक्षिण कोरियाग्योंगजूAPEC CEO शिखर सम्मेलनAPEC CEO Summit 2025APEC CEO SummitAPEC CEO Summit Newsअमेरिकी टैरिफएपीईसी सीईओ शिखर सम्मेलनटेक्सटाइल सेक्टरट्रेड डीलनरेंद्र मोदीभारत यूएस ट्रेडभारत-अमेरिका व्यापार समझौताभारतीय अर्थव्यवस्थासीफूड इंडस्ट्रीIndiaAmericaInternational News

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
