राजनाथ का पाकिस्तान पर वार; PoK पर दिया बड़ा बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को दौरे पर अमेरिका के टैरिफ विवाद पर कहा कि भारत का दिल बहुत बड़ा है। इस दौरान उन्होंने पीओके मुद्दे पर भी दो टूक जवाब दिया।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मोरोक्को के कासाब्लांका में रविवार (२१ सितंबर) को दो दिवसीय दौरे की शुरुवात की थी। तब उन्होंने भारत को संबोधित करते हुए टैरिफ के बारे में भारत की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कुछ अहम मुद्दोंपर बातचीत की है। उन्होंने इस बातचीत में टैरिफ के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का तुरंत जवाब न देने का कारण भी बताया है। ट्रंप ने भारत पर कुल ५० % टैरीफ लगाया, जिसमे से २५ % टैरिफ पेनल्टी के तौर पर लगाया है। इसी वक्त उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर भी बड़ी प्रतिक्रिया दि है। तो आईये जानते है उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने POK पर बात करते हुए प्रतिक्रिया दी है की , "धीरे धीरे POK अपने आप भारत के पास आएगा, इस को अपने पास लाने के लिए हमले की आवश्यकता नहीं है। वह पहलेसेही हमारा था, अभी भी हमारा है और आगे भी हमारा ही रहेगा। POK के लोग खुद ही कहेंगे वह भारत के वासी ही है।" अब हम जानते है की उन्होंने टैरिफ के बारे में क्या कहा ?
राजनाथ सिंह का टैरिफ पर बयान :
उन्होने कहा की , "हमने टैरिफ पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी , क्योंकि जो लोग उदार और बड़े दिलवाले होते है वो कभी तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते।" उन्होंने बातो बातों में अमेरिका पर निशानाभी साधा है। भारत - अमेरिका रिश्ते के तनाव के बिच विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने अमेरिका दौरे पर गए है। उनके साथ वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी है। जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच सोमवार (22 सितंबर) को मीटिंग भी हो रही है। यह मीटिंग दोनों देशों के ट्रेड डील और टैरिफ के मामले में चर्चा होगी ऐसी संभावना बताई जा रही है। अब आगे जानते है की यह मोरोक्को दौरा क्यों महत्वपूर्ण है।
मोरोक्को दौरे की जरुरत :
भारत की तरफ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मोरोक्को दौरा करनेवाले प्रथम मंत्री है। इस कारण यह दौरा विशेष और ऐतिहासिक बना है। यह दौरा भारत - मोरोक्को रक्षा सहयोग को मजबूती देगा। यह एक रक्षा के दृष्टी से अहम कदम है। इस दौरे में द्विपक्षीय वार्ता होंगी और रक्षा के साथ सामरिक सहयोग से जुड़े मुद्दोंकी बात होगी ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
