अब भारत का छोटा व्यापारी भी दुनिया के किसी कोने में माल बेचने से पहले यह जान सकेगा कि वहाँ उसकी वस्तु की मांग कितनी है, प्रतिस्पर्धी देश क्या कीमत दे रहे हैं और FTA का फायदा कैसे उठाना है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को Trade Intelligence & Analytics (TIA) Portal का औपचारिक शुभारंभ करते हुए यह बड़ा ऐलान किया कि अब तक बड़े कॉर्पोरेट हाउस और विदेशी कंसल्टेंसी फर्मों के पास रही महँगी और गोपनीय व्यापारिक जानकारी अब मुफ्त में देश के हर निर्यातक, आयातक, स्टार्टअप और MSME तक पहुँचेगी।


मंत्री ने कहा, “आज का यह लॉन्च भारत के छोटे उद्यमियों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। अब उन्हें वैश्विक व्यापार की बारीकियाँ समझने के लिए लाखों रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। वे FTA का पूरा लाभ उठा सकेंगे और वैश्विक सर्विस सेक्टर में मौजूद अपार अवसरों को हासिल कर सकेंगे।”


वाणिज्य मंत्रालय ने मार्च 2024 में ही इस पोर्टल का विकास शुरू कर दिया था ताकि नीति-निर्माण evidence-based हो, सेक्टोरल इंटरवेंशन सटीक हों और व्यापार विश्लेषण मजबूत बने। TIA पोर्टल एक वन-स्टॉप एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म है जिसमें भारत, वैश्विक और द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े सभी प्रमुख डेटाबेस एकीकृत हैं। यह व्यापार तथा मैक्रो-इकोनॉमिक संकेतकों के गहन विश्लेषण के लिए अत्याधुनिक टूल्स प्रदान करता है।


पोर्टल के प्रमुख फीचर्स में Trade Watch Tower शामिल है जो किसी भी देश और कमोडिटी का विस्तृत विश्लेषण देता है तथा मार्केट डाइवर्सिफिकेशन के नए अवसर पहचानता है। API आधारित ऑटोमेटेड डेटा कोलेशन, 300+ पन्नों की मासिक ट्रेड रिपोर्ट और 30+ पन्नों की सर्ज रिपोर्ट अपने आप तैयार होती हैं। Champion Products identification टूल वैश्विक मांग और भारत की सप्लाई क्षमता का मिलान करके उन उत्पादों को चिह्नित करता है जिनमें भारत विश्व विजेता बन सकता है। PLI स्कीम के आइटम्स के लिए अलग डैशबोर्ड, 30 से अधिक क्रिटिकल मिनरल्स का व्यापार डेटा और Surge Monitoring Tools के जरिए FTA तथा non-FTA देशों से अचानक आयात वृद्धि पर तुरंत नजर रखी जा सकती है।


पीयूष गोयल ने जोर देकर कहा कि यह पोर्टल पूरी तरह कम लागत वाला, ओपन-सोर्स और स्केलेबल है, जो आने वाले दशकों तक भारत के व्यापार विश्लेषण को सशक्त बनाए रखेगा। निकट भविष्य में Tariff Analysis Dashboard और Target Monitoring Dashboard भी जोड़ा जाएगा, जिससे टैरिफ जानकारी और सेक्टर-वाइज प्रदर्शन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और भी आसान हो जाएगी।


यह पोर्टल सिर्फ एक तकनीकी उपकरण नहीं, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक व्यापार में अजेय बनाने की दिशा में उठाया गया निर्णायक कदम है। अब हर छोटा भारतीय उद्यमी दुनिया के किसी भी बड़े खिलाड़ी से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो सकेगा।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story