पाकिस्तान की यू-टर्न पॉलिटिक्स; गाजा प्लान पर ट्रंप को दिया झटका
डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संकट सुलझाने के लिए बड़ा प्लान पेश किया है। इसमें 72 घंटे में बंधकों की वापसी से लेकर हमास के निरस्त्रीकरण और अस्थायी सरकार बनाने तक का खाका शामिल है।

कुछ दिन पहले गाजा युद्ध रोकने हेतु डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ २० बिंदुओं वाली नई योजना पेश की थी। जिस योजना को लेके पाकिस्तान के आलावा सारे देशोंने अपना समर्थन दिया था। इस योजना को पाकिस्तान की आवामने नकारा था। पाक के अनुसार यह ब्लूप्रिंट मुस्लिम देशों की ओर से दी गई ड्राफ्ट योजना से बिलकुल अलग है ऐसा बताया जा रहा है। पकिस्तन मंत्री इशाक डार के मुताबिक 22 सितंबर को मुस्लिम देशों ने ट्रंप से हुई बैठक में साफ कहा था कि गाजा से इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी होनी चाहिए। लेकिन ट्रंप की योजना में सिर्फ आंशिक वापसी का जिक्र है ताकि हमास के कब्जे में मौजूद बंधकों को छोड़ा जा सके। इस मुद्दे पर बात करते वक्त इशक दर ने कुछ मुस्लिम देशों के लिए महत्वपूर्ण बाते कही है। तो आइए जानाते है।
एक रिपोर्ट के अनुसार इशक डार ने पाकिस्तानी सांसद में कहा की, " ट्रंप ने जो ब्लूप्रिंट हमें दी है उसमे कुछ गड़बड़ी है। यह हमारे प्रस्ताव से बिल्कुल मेल नहीं खाते। हमारे ड्राफ्ट में जो बातें कही थी उसमे कई सारे बदलाव क्र दिए गए है।"
क्या है अमेरिका का ब्लूप्रिंटवाला प्रस्ताव ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं वाली योजना पेश की है। इस योजना के तहत युद्धविराम के बाद 72 घंटों के भीतर सभी बंधकों को लौटाने का निर्देश है और भविष्य में एक नया, विकसित गाजा बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, योजना के कई हिस्से अभी बातचीत और हमास की मंजूरी पर निर्भर हैं।
गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए और 251 लोग बंधक बनाए गए। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा में युद्ध शुरू कर दिया, जिसमें अब तक 66,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा का बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि आठ देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से वादा किया था कि वे वेस्ट बैंक पर इजरायल के कब्ज़े को और नहीं बढ़ाएंगे। मुस्लिम देशों के साझा दस्तावेज़ में साफ कहा गया कि गाजा से इजरायल को पूरी तरह बाहर जाना चाहिए और दो राष्ट्र समाधान के आधार पर शांति स्थापित होनी चाहिए। डार ने कहा कि पाकिस्तान की नीति फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाकर इजरायल के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व सुनिश्चित करने की है, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू फिलिस्तीनी राज्य बनने की संभावना को बार-बार नकारते रहे हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
