जबसे पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर हुआ है तब से वहापर हुए नुकसान के बारे में पाक दुनियासे कुछ न कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जितना वो छिपाना चाहता है उतना वो सामने आ रहा है। अभी हालही में जैश - ए - मोहम्मद के कमांडर इलियास कश्मीरी इन्होने सच को उजागर किया है। जिसमे एक आतंकिने एक विडिओ बनया है जिसमे मुरिदके (पाकिस्तान का एक शहर) में हुए नुकसान के बारे में बताया गया है। भारतीय सेना ने उनके कुछ अहम जगह पर वार करने से वह स्थित आतंकी ठिकाने पूरी तरह से तेहेस महेस हो चुके थे। अब इन्ही जगहों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। यह विडिओ डालकर पाक लश्करने खुद के देश को बेनकाब कर दिया है। तो आईये जानते है क्या है ये पूरा मामला।

वास्तव में की पाक लश्कर कमांडर कासिम का एक विडिओ समाने आया है। जिसने पाक के झूठ को सबके सामने लाया है। इस विडिओ में कासिम ने कहा की , " मैं इस वक्त मुरीदके में मरकज-ए-तैयबा कैंप के सामने खड़ा हूं, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया गया था. इसे फिर से बनाने का सिलसिला जारी है. यह मस्जिद पहले से बहुत बड़ी बनेगी. यहां से कई बड़े मुजाहिदीन निकले हैं"

क्या पाकिस्तान में आतंकियों की नयी फैक्ट्री शुरू होने वाली है ?
जो विडिओ अभी वाइरल हो रहा है , उसमे कासिम ने मरकज - ए - तैयाब कैम्प का नजारा दिखाया है। जो अभी खंडहर दिखाई दे रहा है। कहा जाता है की यही से कई आतंकीयोंको प्रशिक्षण दिया जाता था। साथ ही सबसे अहम बात भी पता चली है की यहाँ पर एक और नये जगह का खुलासा किया है जो आतंकीयोंका नया हब बन सकता है। साथी ही दूसरे विडिओ में कासिम ने कहा की , ''आज 15 सितंबर है, यह पूरे पाकिस्तान में ऐसी जगह है जहां दौरा-ए-सुफ्फा नाम का कोर्स सिखाया जाता है. इसके तहत आतंकियों को घुड़सवारी, तैराकी और भी तमाम तरह के काम सिखाए जाते हैं.'' साथ ही ये पता लगा है की पाकलष्कर अपने सेना के लिए नए सिपाही ढूंढ रही है।

नए आतंकीयोंके प्रशिक्षण के लिए इस जगह पर ट्रेनिंग कैंप खड़े कर दिए गए है। जिसमें उन्हें हथियार की ट्रेनिंग दी जाती है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस दौरान सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पाक इन आतंकियों का अभी तक छिपाता रहा है।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story