अबू धाबी में रहने वाले 29 वर्षीय भारतीय युवक, अनिल कुमार बोला ने रातों रात अपनी किसमत बदल दी और UAE में अब तक की सबसे बड़ी लॉटरी जीती है। अनिल ने यूएई की लॉटरी में रिकॉर्ड 100 मिलियन दिरहम (लगभग 240 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीता है। उन्होंने यह टिकट अपनी माँ के जन्मदिन की तारीख के आधार पर खरीदी थी और आज वे किस्मत की मदद से इस बड़ी रकम के विजेता बन चुके हैं। अनिल के लिए ये समय अविश्वसनीय है क्योंकि उन्होंने बिलकुल नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी लाटरी उनके नाम होगी। जब उन्हें जीत की खबर देने के लिए UAE लॉटरी टीम ने फ़ोन किया, तब वे सोचने लगे कि कोई उनके साथ मज़ाक कर रहा है।


UAE में लॉटरी जीतने पर कोई टैक्स नहीं लगता, इसलिए उन्हें पूरी रकम बिना कटौती के मिली है, जबकि अगर यह रकम भारत में मिलती तो लगभग 30% टैक्स के कारण हाथ में कम राशि आती। अनिल ने कहा कि इस बड़ी रकम को वे सोच-समझकर सही जगह निवेश करना चाहते हैं। वे अपनी पहली खरीद के तौर पर एक सुपरकार लेना चाहते हैं और अपने परिवार के साथ यूएई में जीवन बिताना चाहते हैं।


अनिल ने यह भी कहा कि वे समाज के जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं और अपने परिवार की भलाई के लिए इन पैसों का इस्तेमाल करेंगे। यह जीत न केवल एक बड़ा आर्थिक बदलाव है, बल्कि उनके सपनों को पूरा करने का एक अवसर भी है। उनकी इस सफलता की खबर ने भारतीय समुदाय के बीच खुशी और गर्व की लहर दौड़ा दी है। यूएई लॉटरी के इतिहास में यह सबसे बड़ी राशि का जैकपॉट है जो किसी एक व्यक्ति को मिला है, और अनिल कुमार बोला इस यादगार जीत के पहले और अकेले विजेता हैं।


उनकी कहानी यह बताती है कि किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता, लेकिन उसकी कदर करनी चाहिए और सही अवसरों का इंतजार करना चाहिए। इस लॉटरी जीत ने साबित कर दिया है कि कभी-कभी सपने सच हो जाते हैं और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत एक अनमोल मौका लेकर आती है।​

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story