नॉर्थ कोरिया का मिसाइल परीक्षण ; क्या ट्रंप को साउथ कोरिया यात्रा से पहले दी चेतावनी ?
ट्रंप की साउथ कोरिया यात्रा से ठीक पहले नॉर्थ कोरिया ने समुद्र से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। इस कदम को दोनों देशों के बीच संभावित वार्ता से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साउथ कोरिया यात्रा से ठीक पहले, समुद्र से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। नार्थ कोरिया की सरकारी मिडिया के मुताबिक, ये मिसाइलें बुधवार को पीले सागर (Yellow Sea) से दागी गईं और लगभग दो घंटे की उड़ान के बाद अपने निर्धारित लक्ष्यों पर सटीकता से जाकर गिरीं। 2019 में ट्रंप और किम जोंग ने डिमिलिटराइज्ड जोन (DMZ) में अपनी आखिरी मुलाकात की थी। हालांकि नार्थ कोरिया ने इस बार संभावित बैठक को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षण के दौरान नार्थ कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी पाक जोंग चोन मौजूद थे। उन्होंने कहा कि देश अपनी परमाणु ताकत को "युद्ध रोकने का साधन" बनाकर और मजबूत कर रहा है और इसमें अच्छी प्रगति हुई है। लेकिन, इस परीक्षण में नेता किम जोंग उन की गैरमौजूदगी ने सभी को अश्मंजस में दाल दिया है, क्योंकि आमतौर पर वे ऐसे बड़े सैन्य कार्यक्रमों की खुद निगरानी करते हुए अच्छे से परिक्षण करते हैं।
यह मिसाइलें समुद्र से वर्टिकल लॉन्च की गईं और करीब 7,800 सेकंड तक उड़ान भरती रहीं। परीक्षण का उद्देश्य नार्थ कोरिया की रक्षात्मक तत्परता और सैन्य तकनीक की प्रगति को प्रदर्शित करना बताया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड 29 से 30 अक्टूबर तक साउथ कोरिया के दौरे पर जाएंगे। उन्होंने यह संकेत दिया है कि अगर प्योंगयांग तैयार होता है तो उन्हें किम जोंग उन से मुलाकात करने में आसानी होगी। इसके साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ने यह भी कहा कि अमेरिका, नार्थ कोरिया पर लगाई गई कुछ पाबंदियों में ढील देने के विकल्प पर विचार कर सकता है।
ट्रंप ने राष्ट्रपति पद पर दोबारा लौटने के बाद एशिया की अपनी पहली यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि वे किम जोंग उन से फिर से आमने-सामने बातचीत करना चाहते हैं। उनके पहले कार्यकाल में दोनों नेता तीन बार मिले थे, लेकिन तब न तो परमाणु हथियारों को खत्म करने पर कोई ठोस समझौता हुआ था और न ही उत्तर कोरिया को लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में कोई बड़ी राहत मिली थी।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
