कुकी-मैतेई संघर्ष के बीच मोदी का मिशन मणिपुर!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर और मिजोरम में आज कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है, जबकि विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 13 सितंबर को मणिपुर और मिजोरम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में करीब 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मणिपुर के संवेदनशील माहौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया गया है। पीएम मोदी का यह दौरा दो साल पहले हुई कुकी-मैतेई हिंसा के बाद पहली बार हो रहा है, जिससे उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है।
मणिपुर में PM Modi का शांति और विकास मिशन :
मुख्यमंत्री सचिव पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का दौरा मणिपुर में शांति, सामान्यता और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। इम्फाल और चुराचंदपुर में अलग-अलग समुदायों के बीच संतुलन बनाते हुए कार्यक्रम तय किए गए हैंचुराचंदपुर पीस ग्राउंड से प्रधानमंत्री 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की नींव रखेंगे। यह इलाका कुकी बहुल क्षेत्र माना जाता है। वहीं मैतेई बहुल इम्फाल में वे 1,200 करोड़ रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन :
प्रधानमंत्री मोदी मिजोरम में भी एक महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वह बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का लोकार्पण करेंगे, जो राज्य के आवागमन और व्यापार को नई दिशा देगी। यह परियोजना नॉर्थ ईस्ट इंडिया को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में मील का पत्थर मानी जा रही है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: आम लोगों के लिए सख्त निर्देश
PM Modi के दौरे से पहले मणिपुर सरकार ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं:कार्यक्रम स्थलों पर बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए गए हैं और आम जनता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पानी की बोतल, बैग, रुमाल, छाता, लाइटर, माचिस, चाबियां, पेन जैसी वस्तुएं लाने पर रोक है।12 साल से कम उम्र के बच्चों और बीमार व्यक्तियों को कार्यक्रम में न लाने की सलाह दी गई है। चुराचंदपुर में एयरगन पर पहले से ही पाबंदी है।इम्फाल और चुराचंदपुर में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।
विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया :
प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "अच्छा है कि प्रधानमंत्री अब मणिपुर जा रहे हैं, ये मुद्दा बहुत समय से लंबित था।" वहीं जयराम रमेश ने दौरे को तीन घंटे का 'टोकन विज़िट' बताते हुए इसे "मणिपुर के लोगों का अपमान" करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि यह दौरा PM की संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है।
कुकी-मैतेई हिंसा :
गौरतलब है कि 2023 में मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच भयंकर जातीय हिंसा भड़की थी, जिसमें 260 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और हजारों लोग विस्थापित हुए। इसके बाद से मणिपुर में अशांति बनी हुई है, और प्रधानमंत्री की गैर-मौजूदगी पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
