मोदी का ASEAN प्लान बदला! मलेशिया कॉल के बाद बढ़ी हलचल
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने मचा दी हलचल! उन्होंने बताया कि उन्हें भारत से प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया था — और उस बातचीत में सामने आई अहम जानकारी ने सबका ध्यान खींच लिया।

२६ अक्टूबर रविवार को शुरू हो रहे आसियान शिखर संमेलन में PM नरेंद्र मोदी सहभाग नहीं करेंगे . इस बात की जानकारी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दी है। उन्होंने सोशल मिडिया पर यह कहा है। इसी बात को लेकर PM मोदी ने PM इब्राहिम से फ़ोन पर बात चित की है। मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर करते हुए ASEAN शिखर संमेलन की शुभकामनाये भी दी है। तो चलिए जानते है इस बारे में विस्तार से।
इस बार ASEAN शिखर संमेलन की अध्यक्षता मलेशिया को मिली है। इसका आयोजन कुआलालंपुर में होने वाला है। मोदी इस संमेलन के लिए नहीं जाने वाले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बुधवार रात फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत और मलेशिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन किया था और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत हुई।
अनवर ने बताया कि पीएम मोदी इस बार ASEAN शिखर सम्मेलन में ऑनलाइन जुड़ेंगे, क्योंकि उसी समय भारत में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने मोदी के इस फैसले का सम्मान करते हुए भारत के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उनकी मलेशियाई प्रधानमंत्री से गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। उन्होंने अनवर को मलेशिया की ASEAN अध्यक्षता के लिए बधाई दी और सम्मेलन की सफलता की कामना की। मोदी ने कहा कि वे वर्चुअल रूप से शामिल होकर ASEAN-भारत की साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
