एक अनोखा उपहार: मेस्सी की साइन की हुई जर्सी -

17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वें जन्मदिन मना रहे हैं, और इस अवसर पर लिओनेल मेस्सी ने अपनी फीफा वर्ल्ड कप टीम की जर्सी को साइन करके भेंट किया है। जर्सी को मेस्सी ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप में पहना था, इस पर मेस्सी के नंबर 10 और उनके हस्ताक्षर हैं जो इसे अनोखा बनाती है।


इस जर्सी को देख, फुटबॉल फेन्स और मोदी समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है।

मेस्सी फुटबॉल के महानायक माने जाते हैं, और विश्व भर में इनके चाहने वालों की संख्या बहुत ज़्यादा है।

मेस्सी 13 से 15 दिसंबर 2025 के बिहस भारत का दौरा करने वाले हैं, और इस दौरे में वो कोलकाता, मुंबई, और नयी दिल्ली जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक लिओनेल मेस्सी 15 दिसंबर को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भी भेंट कर सकते हैं। नवंबर में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान अर्जेंटीना केरल में एक दोस्ताना मैच खेलेगा और इसकी भी तयारी जारी है, ये अर्जेंटीना फूटबाल संघ (AFA) ने भी ये पक्का किया।

मेस्सी की दी गयी भेंट ये दर्शाता है की प्रधान मंत्री मोदी अंतरष्ट्रीय मामलों में कैसे बढ़ रहे हैं। खेल जगत, बॉलीवुड, राजनितिक स्तर से आलिआ भट, सचिन तेंदुलकर, राहुल गाँधी, महेश बाबू , शशि थरूर, वीरेंदर सेहवाग जैसे और भी कई लोगों ने प्रधान मंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

इसी के साथ पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश ,धार में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" योजना की पहल की।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story