कोविड राहत में भारत की बड़ी पहल; पेरू को 2.5 लाख सेलाइन बोतलें भेजीं
भारत ने पेरू में डिहाइड्रेशन से जूझ रहे मरीजों की सहायता के लिए 2.5 लाख सेलाइन बोतलें भेजी, जिससे ग्लोबल साउथ के साथ अपनी एकजुटता और मानवीय सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। यह कदम भारत को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य साझेदार के रूप में स्थापित करता है।

Bharat Peru saline bottles 2025
Bharat Peru saline bottles 2025 : भारत ने पेरू में डिहाइड्रेशन से जूझ रहे मरीजों की सहायता के लिए 2.5 लाख से अधिक फिजियोलॉजिकल सेलाइन बोतलें भेजी हैं। इस मानवीय सहायता की खेप पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय को शुक्रवार को भारतीय राजदूत विश्वास सपकाल द्वारा सौंपी गई। इस मौके पर पेरू सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने भारत की तत्परता और सहयोग की सराहना की।
यह भेजी गई 32 टन की मदद भारत की ग्लोबल साउथ देशों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए कहा कि यह सहयोग पेरू में डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की मदद करेगा। भारत और पेरू के संबंध वर्षों से मजबूत रहे हैं और दोनों देश स्वास्थ्य, विज्ञान, ऊर्जा, खनन, रक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।
इससे पहले वर्ष 2023 में भारत ने पेरू को गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1,000 वायल मानव इम्युनोग्लोबुलिन उपलब्ध कराई थी। वहीं पिछले महीने तिमोर-लेस्ते को रेबीज वैक्सीन और इम्युनोग्लोबुलिन की खेप भेजी गई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए एक विश्वसनीय स्वास्थ्य साझेदार और ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बनने के अपने संकल्प को निरंतर बनाए रखेगा।
इस कदम से भारत न केवल मानवीय सहायता के क्षेत्र में अपनी तत्परता दिखा रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सहयोग और भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी भूमिका को भी मजबूत कर रहा है।
- Bharat Peru saline bottles 2025India humanitarian aid Peruभारत पेरू सेलाइन बोतलIndia Peru medical assistanceGlobal South solidarity Indiaभारत ग्लोबल साउथ मददdehydration treatment Peru Indiaभारत मानवीय सहायताIMD health collaboration PeruIndia Peru health partnershipभारत पेरू स्वास्थ्य सहयोगIndia first responder global southभारत अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सहयोगPeru hydration crisis India helpभारत पेरू मानवीय सहायता 2025Global South health assistance IndiaIndia first responder global healthIndia humanitarian aid to PeruIndia Peru medical cooperationIndia supplies saline bottles PeruIndian MEA humanitarian assistanceSaline solution aid dehydration PeruPratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
