UAE के साथ भारत की दोस्ती, सिर्फ व्यापार नहीं बल्कि रणनीतिक सहयोग भी मजबूत
भारत‑UAE का व्यापार 2024‑25 में ₹ 9 लाख करोड़ के करीब पहुंचा। CEPA समझौते और निवेश में सुगमता से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई। व्यापार वृद्धि, रोजगार और निवेश के अवसरों ने दोस्ती को स्थायी साझेदारी में बदला।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच आर्थिक सहयोग ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 2024‑25 में दोनों देशों का व्यापार लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा अनुसार करीब ₹ 9 लाख करोड़) तक पहुंच गया है। कतर या सऊदी अरब के बजाय UAE इस समय वह मुस्लिम देश है, जो भारत के साथ वास्तविक “पक्की दोस्ती” और रणनीतिक साझेदारी निभा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में भारत‑UAE की राजनीतिक‑आर्थिक कमेटी की तीसरी बैठक संपन्न हुई।
UAE के साथ भारत का व्यापार केवल ऊर्जा तक सीमित नहीं रहा। वस्त्र, कृषि उत्पाद, औद्योगिक मशीनरी, कीटनाशक, फार्मास्यूटिकल्स, रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण, खाद्य सामग्री, रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। CEPA के तहत निवेश में आसानी और व्यापार नियमों में पारदर्शिता ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत किया है।
- Bharat UAE vyapar 2025India UAE trade 2025Bharat UAE CEPA labhIndia UAE CEPA benefitsUAE Bharat nivesh avsarUAE India investment opportunitiesBharat UAE arthik saajhedariIndia UAE economic partnershipUAE Bharat rozgar srijanIndia UAE job creationBharat UAE rananitik sahyogIndia UAE strategic cooperationUAE Bharat niryaat aayUAE India export revenueBharat UAE vyapar vriddhiIndia UAE trade growthBharat UAE vyapar aankadeIndia UAE trade statisticsindia-uae relationsinternational affairspratahkal dailypratahkal news

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
