भारतीय वायुसेना की ऐतिहासिक छलांग; सैन्य ताकत में चीन को भी छोड़ा पीछे
WDMMA की ताज़ा रिपोर्ट में 103 देशों और 129 वायु सेवाओं की ताकत पर नज़र डाली गई है। इस लिस्ट में भारत ने कमाल कर दिया — दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली वायुसेना बनकर उभरा है!

भारत एक विकसनशील देश से विकसित देश की ओर अपनी आगेकुच कर रहा है। इस दौर में भारत हर क्षेत्र में आपने कदम रख रहा है। कुछ ही समय पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में ४ थे नंबर पर आ गई है। ऐसे में ही अब भारतीय वायुसेना यह विश्व की तीसरी सबसे ताकतवर सेना हो गई है। वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट ( WDMMA ) की ताजा रैंकिंग सामने आई है। जिसमे भारतीय वायुसेना ने चीन को भी पीछे छोड़ा है। इस पूरी सूचि में प्रथम क्रमांक अमेरिका का है , उसके बाद दूसरा क्रमांक रूस और तीसरा क्रमांक भारत का है। हालांकि चीन के पास तो भारत से अधिक सेना है। लेकिन जो सूचि और रैंकिंग World Directory of Modern Military Aircraft (WDMMA) इन्होने दिए है वह वायुसेना के मारक क्षमता के आधार पर रैंकिंग दी गई है।
दुनिया भर की वायु सेनाओं की ताकत का आकलन करने वाली WDMMA (World Directory of Modern Military Aircraft) की ताज़ा रिपोर्ट जारी हो चुकी है। इस बार की रैंकिंग में कुल 103 देशों और 129 वायु सेवाओं को शामिल किया गया है, जिनमें थलसेना, नौसेना और समुद्री सेवाओं से जुड़ी इकाइयाँ भी आती हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक बड़ी छलांग लगाई है और दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना के रूप में अपनी जगह बनाई है। भारत ने इस रैंकिंग में चीन को पीछे छोड़ दिया है, जो अब चौथे स्थान पर है।
WDMMA हर साल एक विशेष “TrueValue Rating (TVR)” फॉर्मूला के ज़रिए ये रैंकिंग तैयार करती है। यह फॉर्मूला केवल वायुसेना के पास मौजूद विमानों की संख्या पर निर्भर नहीं होता, बल्कि उनकी गुणवत्ता, विविधता, आधुनिकीकरण, आक्रमण और रक्षा क्षमता जैसी कई बातों पर आधारित होता है। खास बात यह है कि इसमें स्पेशल मिशन, ट्रेनिंग यूनिट्स, बमवर्षक और ऑन-ऑर्डर विमानों को भी अहमियत दी जाती है जिन्हें आमतौर पर नज़रअंदाज़ किया जाता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी वायुसेना (USAF) अब भी पहले स्थान पर है, जिसके पास सबसे ऊँचा TVR स्कोर 242.9 दर्ज किया गया है। वहीं, जापान पांचवें, इज़रायल छठे और फ्रांस सातवें स्थान पर हैं। ब्रिटेन की वायुसेना आठवें नंबर पर है। पाकिस्तान को 18वां स्थान मिला है, जबकि उससे एक पायदान ऊपर सऊदी अरब 17वें नंबर पर है। इस रैंकिंग से साफ है कि भारत अब न सिर्फ़ संख्या में, बल्कि तकनीकी क्षमता और रणनीतिक संतुलन में भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में यह ताकत और भी नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए तैयार है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
