भारत-रूस साझेदारी; खेल, स्वास्थ्य समेत कई समझौते, मोदी ने जताई दोस्ती की अहमियत
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की राजकीय यात्रा के दौरान राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान रक्षा, खेल, स्वास्थ्य और व्यापार क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। भारत–रूस दोस्ती को मोदी ने "ध्रुव तारे की तरह" स्थायी बताया।

Vladimir Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा शुक्रवार, 5 दिसंबर को औपचारिक रूप से शुरू हुई। दिन की शुरुआत राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वागत से हुई। पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसमें 21 तोपों की सलामी, राष्ट्रगान और सैन्य सम्मान शामिल थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन में भारतीय और रूसी प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
राजघाट में पुतिन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और विजिटर्स बुक में लिखा कि गांधी के सिद्धांत और मूल्यों का समर्थन आज भी भारत और रूस मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं। इस अवसर पर पूरे दिल्ली में सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए थे।
इसके बाद पुतिन हैदराबाद हाउस के लिए रवाना हुए, जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्षिक भारत–रूस शिखर वार्ता हुई। बैठक में रक्षा, खेल, स्वास्थ्य, व्यापार और नई तकनीक क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत–रूस दोस्ती “ध्रुव तारे की तरह” स्थिर और स्थायी रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोउसॉव ने पहले ही रक्षा सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान भारत और रूस ने उच्च तकनीकी हवाई जहाज, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, स्पेस एक्सप्लोरेशन और डिफेंस इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया।
इस दौरे का उद्देश्य भारत–रूस के आठ दशक पुराने साझेदारी को और मजबूत करना है, जो जटिल भू-राजनीतिक परिस्थितियों में भी स्थिर और भरोसेमंद बनी रही है। पुतिन की यह यात्रा अमेरिका सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के दृष्टिकोण में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- Vladimir PutinRussian PresidentIndia Russia RelationPM ModiVladimir Putin India VisitIndia-Russia DealPutin India Visit LiveIndia–Russia Annual SummitIndia–Russia Summit 2025Putin India Visit 2025puthin rajghat Gandhiindia russia strategic partnershipIndia Russia defence agreementsModi Putin meetingहैदराबाद हाउस बैठकभारत रूस व्यापार समझौतेRussia India AI collaborationRussia India health cooperationप्रधानमंत्री मोदी पुतिन शिखर बैठकIndia Russia friendship 2025puthin delhi visitIndia Russia sports agreementIndia Russia defence cooperationराष्ट्रपति पुतिन भारत दौरा 2025Pratahkal DailyPratahkal NewsIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
