Heavy Rainfall in Kolkata : कोलकाता में जलप्रलय; मौत का आंकड़ा बढ़ा
Heavy Rainfall in Kolkata : कोलकाता में मूसलाधार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है। तेज बरसात और करंट हादसों में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

Heavy Rainfall in कोलकाता :
विश्व में वातावरण के असंतुलन के कारण हर जगह त्राहि त्राहि दिखाई दे रही है। प्रकृति का कहर अलग अलग रूपों में अलग अलग जगहो पर सामने आ रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में बारिश का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। इस बारिश के कहर से पुरे राजधनी का चित्र तहस-नहस हो गया है। भयंकर बारिश और बिजली के तेज प्रवाह के वजह से कोलकाता के अलग अलग इलाकों में अब तक ७ मौते भी हो चुकी है। बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर इन जैसे कई इलाकों में भरी बारिश के वजह से जलभराव की स्थिति सामने आई है। जिसके चलते मेट्रो , ट्रेन और सार्वजनिक वाहतूक ठप्प हो चुकी है। शहर की सड़के नदी-नालों का रूप ले चुकी है। कोलकाता के KMC (कोलकाता नगर निगम) के अनुसार शहर के पूर्वीय और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की तीव्रता ज्यादा पाई गई है। जोधपुर पार्क में २८५ मिमी बारिश गिरी है, गरिया कंदहारी में ३३२ मिमी, कालीघाट में २८० मिमी, तोपसिया में २७५ मिमी, बल्लीगंज में २६४ मिमी और उत्तर कोलकाता के थंटानिया में १९५ मिमी इतनी बारिश हो रही है। जो अब रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।
इस मूसलाधार बारिश के कारणवश फ्लाइट्स पर भी इसका असर होता दिख रहा है। एयर इंडिया ने भी इस स्थिति को मद्ये नजर रखते हुए कोलकाता से उडान भरने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। साथ ही उन्होंने एडवाइजरी के तौर पर यात्रियोंको घर से निकल ने से पहले अपने फ्लाइट का स्टेटस चैक करने की सलाह दी है। इस कहर से बचने के लिए मौसम विभाग ने कुछ अहम जानकारी दि है। कोलकाता और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में लगातार मूसलाधार बरसात हो सकती है। अगले 24 घंटे में पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में तेज बारिश के साथ भारी से अति भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।
कोलकाता में फटा बादल! रातभर में 300 मिमी बारिश से हाहाकार #NivinPauly Zoho #Salute_Seemanthkumar सीतापुर जेल pic.twitter.com/63CP52XX6r
— Pratahkal Live (@pratahkal) September 23, 2025
लगातार हो रही बारिश का असर आम जनजीवन पर भी दिख रहा है। पानी भरने और खराब मौसम की वजह से मंगलवार को कोलकाता स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा कई सरकारी दफ्तरों और निजी संस्थानों में भी कामकाज ठप रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार तक हालात और बिगड़ सकते हैं और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। दुर्गा पूजा यह कोलकत्ता का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है, परंतु इस बारिश के कारण यहाँ के कुछ पंडाल जलमग्न हुए है तो कुछ जड़ से उखाड़ने लगे है। साथ ही कई घरों में बारिश का पानी भर चूका है। जिससे त्यौहार को ग्रहण लगा है। इस संपूर्ण घटना के बाद सबकी नजर कोलकता सरकार पर है की इस परिस्थिति को वे किस तरह हैंडल करेंगे।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
