अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की चुभती टिप्पणी; जाने विस्तार से
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन में केवल आतंकियों के ठिकानों पर ही कार्रवाई हुई। जनरल ने स्पष्ट किया, निर्दोषों को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया गया।

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार (1 नवंबर, 2025) को अपने गृह जिले रीवा, मध्य प्रदेश में छात्रों और मीडिया के सामने भविष्य की युद्ध रणनीतियों और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हल्का तंज भी कसा, जिन्होंने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौते का दावा किया था।
रीवा के TRS कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि दुनिया बेहद तेजी से बदल रही है और आने वाली चुनौतियां जटिल, अनिश्चित और कई बार अप्रत्याशित होंगी। उन्होंने उल्लेख किया कि आज की समस्या कल कहीं बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने सीमा सुरक्षा, आतंकवाद, प्राकृतिक आपदा, साइबर युद्ध, स्पेस वॉरफेयर और सैटेलाइट हमले सहित केमिकल और बायोलॉजिकल खतरों की संभावना का जिक्र किया। इसी संदर्भ में ट्रंप के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “आज ट्रंप क्या कर रहे हैं, शायद खुद ट्रंप भी नहीं जानते कि कल क्या करने वाले हैं।”
जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की रणनीति के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि 7 मई को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए इस ऑपरेशन में केवल आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी निर्दोष पाकिस्तानी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।
सैन्य प्रमुख ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद केवल आतंकियों के ढांचे को समाप्त करना और पाकिस्तान को संदेश देना था कि भारत सिर्फ आतंकवाद का जवाब देता है, निर्दोषों को नहीं नुकसान पहुंचाता। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य पूरा हुआ और पाकिस्तान को यह संदेश भी स्पष्ट हो गया कि भारत उनके जैसे निर्दोषों पर हमला नहीं करता।”

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
