गाजा से वॉशिंगटन तक चर्चा; ट्रंप को क्यों याद आए जनरल आसिम मुनीर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत नेता बताया और भारत को "महान देश" कहा। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर का जिक्र करते हुए उन्हें अपना “फेवरेट जनरल” बताया।

13 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारत को महान देश का करार दिया है। यह उन्होंने मिस्र के शहर शर्म अल शेख में गाजा शांति समझौते पर हस्ताक्षर से पहले कहा था। इस भाषण के दौरान पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी मौजूद थे। साथ ही पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर की भी मौजूदगी दिखाई दी। इस परिषद को संबोधित करते हुए ट्रंप ने असीम मुनीर की भी तारीफ की है।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका और पाकिस्तान की नजदीकियां कुछ बढ़ सी गई थी। इस दौरान असीम मुनीर ट्रंप को दो बार मिलने भी जा चुके थे। मिस्र के शर्म अल-शेख में हुए शांति सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने इजराइल-हमास युद्ध विराम पर बोलते हुए मुनीर को अपना “पसंदीदा फील्ड मार्शल” बताया। उनके इस बयान से साफ है कि इस समय आसिम मुनीर ट्रंप के लिए काफी खास बन चुके हैं।
मिस्र में हुए शांति सम्मेलन के दौरान एक मजेदार पल देखने को मिला जब ट्रंप के पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खड़े थे। ट्रंप ने अचानक पीछे मुड़कर शहबाज से भारत को लेकर सवाल पूछ लिया और कहा, “भारत एक महान देश है, उसके नेता मेरे अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने शानदार काम किया है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है भारत और पाकिस्तान मिलकर अच्छे रिश्ते बना सकते हैं। ट्रंप की बात सुनकर शहबाज शरीफ थोड़ा असहज दिखे, लेकिन उन्होंने हंसते हुए माहौल संभाल लिया।
इसके बाद ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान पर झूठा दावा कर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की सहमति बनी है। ट्रंप पहले भी दोनों देशों के विवाद को सुलझाने का दावा कर चुके हैं और अब उन्होंने इजराइल-गाजा संघर्ष को जोड़कर इसे अपनी “आठवीं उपलब्धि” बताया है। हालांकि, इस दावे की किसी भी पक्ष ने पुष्टि नहीं की है।
- नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपशर्म अल शेखशाहबाज शरीफअसीम मुनीरगाजा शांति समझौताऑपरेशन सिंदूरइजराइल-गाजा संघर्षPakistanBreaking NewsINDIADONALD TrumpPratahkal NewsHamas-Israel war conflictWar NewsInternational NewsPM modi trump planpm backs trump Gaza plantrump Gaza plan pmtrump Gaza plan pm modiGaza warGaza plannew map of gazaIsrael defence forcepm Netanyahuhamasgaza newsgaza storyHindi news

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
