ट्रैफिक जाम में फंसे फ्रेंच राष्ट्रपति; ट्रंप को फोन कर निकाला रास्ता
अमेरिकी दौरे पर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का काफिला न्यूयॉर्क में पुलिस ने रोक दिया। ट्रैफिक जाम के बीच हालात संभालने के लिए मैक्रों ने तुरंत डोनाल्ड ट्रंप को फोन लगाया।

अमेरिका दौरे के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक अनोखी घटना का शिकार हो गए। न्यूयॉर्क पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया, जिसके बाद मैक्रों ने तुरंत डोनाल्ड ट्रंप को कॉल किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और मजाक भी हुआ। इस पूरे वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
न्यूयॉर्क में ८० वे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों भी शमिल होकर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में औपचारिक रूपसे फिलिस्तीनी को मान्यता देने की घोषणा की थी। वारयल हुए विडिओ में मैक्रों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते नजर आये।
न्यूयॉर्क स्थित फ्रांस दूतावास से निकलने के तुरंत बाद इमैनुएल मैक्रों का काफिला ट्रैफिक जाम की वजह से पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद मैक्रों ने तुरंत डोनाल्ड ट्रंप को कॉल कर स्थिति समझाई। मुस्कुराते हुए ट्रंप ने मजाक में कहा, “आप कैसे हैं? मैं यहीं सड़क पर खड़ा इंतज़ार कर रहा हूं, क्योंकि आपके लिए पूरा रास्ता बंद कर दिया गया है।”
New York police stopped French President Macron’s motorcade because the road was closed for Trump.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 23, 2025
Macron got out, called Trump, and jokingly asked him to “clear the road.” After what Trump said, He had to walk to the French embassy 😂😃 pic.twitter.com/qPZkENPuPf
यूएन में फिलिस्तिनि को स्वतंत्र राज्य का स्थान देने से मिडल ईस्ट में राजनिति में सियासी घमासान की शुरुवात हो चुकी है। इससे कई बड़े देशों के रणनीतियाँ बदलनेकी संभावना है। अबतक कुल १५६ देशों में फिलिस्तानी राज्य को आधिकारिक तौरपर मान्यता दे चुके है। फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले अन्य प्रमुख देश यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल यह है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
