थाईलैंड: राजधानी बैंकॉक में 24 सितम्बर की सुबह एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई। इसका भयानक दृश्य देख ऐसा लग रहा है जैसे, फाइनल डेस्टिनेशन फिल्म का कोई घटनास्थल हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा है की कैसे एक व्यस्त सड़क के बीचोबीच अचानक से एक बड़ा सा गड्डा बन गया और इसमें कई गाड़ियां गिर गयी।



वजीरा अस्पताल के सामने सेमसन रोड पर ये हादसा हुआ और सामने की सड़क अचानक से धंस गयी। वीडियो में देखा जा रहा हैं कैसे एक पाइप से पानी तेज़ रफ़्तार में बहे जा रहा था। जिसके कारण बिजली के खंभे भी गिर के धंस गए। गड्डा 30 मीटर चौड़ा, 30 मीटर की लंबाई और 50 मीटर तक गहरा बताया जा रहा है। गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया की ये हादसा पर्पल लाइन मेट्रो के निर्माण कार्य में मिट्टी खिसकने के कारण हुई है। जिसके चलते आधी सड़क सुरंग में धंस गयी।


थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने बयान देते हुए सूचित किया की, घटना गंभीर है पर इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ, और न ही घटनास्थल पर मौजूद किसी भी नागरिक की मृत्यु हुई। और गवर्नर चैडचार्ट ने कहा की गड्डे को जल्द से जल्द भरने का प्रयास किया जाएगा।


घटना के बाद सेमसन रोड पर लंबा ट्रैफिक लग गया, और आस-पास की सड़कों को बंद किया गया। वजीरा अस्पताल को दो दिनों के लिए बाहरी मरीज़ों के लिए बंद किया गया है। अस्पताल के अधिकारीयों ने बताया की अस्पताल की बिल्डिंग को कोई क्षति नहीं पहुँची और सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन अस्पताल के पास के पुलिस स्टेशन और घरों से लोगों को बाहर निकाला गया।


बैंगकॉक मेट्रोपोलिटियन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा की अस्पताल और आस-पास में किसी को कोई भी हानि नहीं पहुँची पर सावधानी बरतना अनिवार्य है। घटनास्थल पर उपस्थित एक नागरिक ने कहा की, "मैं कॉफ़ी पी रहा था और अचानक से मैंने देखा के कैसे ये सड़क धंसने लगी। आज कई लोग बच गए और सब सुरक्षित हैं पर भविष्य में कुछ भी हो सकता है।"

Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story