सीमा पर धमाके, गोलाबारी जारी! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। कुर्रम बॉर्डर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में कई चौकियों पर कब्जे की खबरें सामने आ रही हैं।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। बीते 48 घंटे से दोनों देशों के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं, जब पाकिस्तान ने गुरुवार की रात काबुल और पक्तिका प्रांत पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में काबुल में एक वाहन और मकान को निशाना बनाया गया, जबकि पक्तिका में नागरिक बाजार और लगभग 35 मकानों को नुकसान पहुंचा। इस हमले को अफगानिस्तान ने अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया और इसका जवाब देने की चेतावनी दी।
अफगानिस्तान की सेना ने चेतावनी के तुरंत बाद डूरंड लाइन पर स्थित पाकिस्तानी चौकियों पर हमला शुरू कर दिया। कुर्रम बॉर्डर से मिली तस्वीरों में अफगान सैनिकों को भारी हथियारों के साथ पाकिस्तानी पोस्ट पर फायरिंग करते देखा गया। अफगान सेना ने दावा किया है कि उन्होंने कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जिससे पाकिस्तान को अपने पश्चिमी मोर्चे पर गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे हेलमंड, पक्तिया, खोश्त और नंगरहार में भी दोनों सेनाओं के बीच झड़पें जारी हैं। अफगान सेना ने आर्टिलरी और अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी पोस्टों पर हमला किया। इसके चलते सीमा पर हालात और गंभीर हो गए हैं और दोनों पक्षों की गोलाबारी लगातार जारी है।
अफगान रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दे दी थी कि काबुल और पक्तिका में हुए हमलों का जवाब दिया जाएगा। इसी के तहत अफगान सेना ने न केवल पाकिस्तान की चौकियों पर हमला किया बल्कि यह संदेश भी दिया कि वह अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर स्थिति में सख्त कदम उठाने को तैयार है। वर्तमान में पाकिस्तान घरेलू समस्याओं और TTP के आतंकवाद के बीच अपने पश्चिमी मोर्चे पर भी दबाव में है। इस संघर्ष ने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को और जटिल बना दिया है, और आगे की स्थिति पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
