पाकिस्तान में धमाका; सरहद पर बढ़ा तनाव! अफगानिस्तान पर सीधी धमकी
इस्लामाबाद कोर्ट ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर अफगानिस्तान आतंकियों को शरण देता रहा, तो सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। धमाके में 12 की मौत और 36 घायल होने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अदालत परिसर में हुए आत्मघाती विस्फोट के बाद देश में तनाव गहराता जा रहा है। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के प्रति अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि अफगानिस्तान अपनी भूमि पर आतंकियों को शरण देना जारी रखता है, तो पाकिस्तान संभावित सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं को अब किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं करेगा।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंत्री ने कहा कि “अफगान तालिबान की निंदा और खेद के बयान केवल औपचारिकता भर हैं, उनमें ईमानदारी नहीं झलकती। अफगानिस्तान की धरती से सक्रिय आतंकवादी लगातार पाकिस्तान को निशाना बना रहे हैं, और हाल के कई हमले अफगान नागरिकों द्वारा किए गए हैं।”
रक्षा मंत्री ने इस हमले को “वेक-अप कॉल” करार दिया और कहा कि पाकिस्तान अब “युद्ध जैसी स्थिति” में है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “जो यह सोचते हैं कि पाकिस्तान केवल सीमा क्षेत्रों या बलूचिस्तान में आतंक से जूझ रहा है, उन्हें समझना चाहिए कि इस्लामाबाद में हुआ यह आत्मघाती हमला संकेत है कि जंग अब राजधानी के दरवाज़े तक पहुँच चुकी है।”
उन्होंने हाल ही में कैडेट कॉलेज वाना पर हुए हमले का भी उल्लेख किया और कहा कि पाकिस्तानी सेना ने वहां सफल अभियान चलाया, जिससे कई जानें बचाई गईं। लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मौजूदा हालात में काबुल के शासकों के साथ किसी सफल वार्ता की उम्मीद करना व्यर्थ होगा।
इस्लामाबाद अदालत परिसर में हुआ यह धमाका न केवल पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देता है, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों में नई दरार भी पैदा करता है। अफगानिस्तान की ओर से अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह “अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी कदम से पीछे नहीं हटेगा।”
- Islamabad Court BlastPakistan Afghanistan TensionTerror Attack IslamabadIslamabad Bomb BlastPakistan Warning AfghanistanTerrorism PakistanBorder Tension Pakistan AfghanistanBlast in Islamabad CourtIslamabad Security AlertPakistan Military Action ThreatIslamabad Suicide AttackPakistan Terror ThreatSouth Asia Security CrisisCross Border TerrorIslamabad News UpdatePratahkal NewsPratahkal DailyIndia

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
