मुंबई: भारतीय प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में संमिलित हुए थे। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया और व्यापार, शिक्षा, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा की भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए एक नई उम्मीद की रोशनी है। उन्होंने ये भी बताया की भारत ने पिछले 10 वर्षों में तकनीक को सबके लिए सुलभ बनाया है। और भारत अब तक दुनिया का सबसे अधिक तकनीक उपयोग करने वाला देश बन चूका है।


पीएम मोदी ने यह भी बताया की भारत ने लोकतंत्र की भावना को शासन के लिए एक मजबूत नींव बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और ब्रिटेन की साझेदारी "विश्वसनीयता, प्रतिभा और तकनीक" पर आधारित है। पीएम मोदी ने जुलाई में हुई उनकी लंदन यात्रा के समय किए गए व्यापार समझौते (CETA) के हस्ताक्षर को "ऐतिहासिक" बताया।


उनके मुताबिक यह समझौता आयात लागत को कम करेगा, युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर होंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि, "आज दुनिया में एआई की सुरक्षा और भरोसे के नियमों पर चर्चा हो रही है, लेकिन भारत ने इसके लिए पहले ही एक मजबूत व्यवस्था बना ली है। भारत का एआई मिशन डेटा और प्राइवेसी दोनों को संभाल सकता है। इस समझौते से भारत और ब्रिटेन के उपभोक्ताओं को फायदा होगा।"


प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की बैठक में 100 से अधिक ब्रिटिश व्यापारियों की टीम भी मौजूद रही। यह बैठक जुलाई में हुए मुक्त-व्यापार समझौते और तेजी से बढ़ते दोनों देशों के रक्षा और तकनीकी संबंधों के बीच हुई। पीएम स्टार्मर की भारत यात्रा उस समय हुई जब दो देशों ने महत्वपूर्ण मुक्त-व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जो बाजार तक पहुंच बढ़ाएगा, आयात शुल्क कम करेगा और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की उम्मीद है। भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त-व्यापार समझौता (FTA) जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुआ। यह एक महत्वपूर्ण समझौता है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सालाना 25.5 अरब पाउंड तक व्यापार बढ़ाना है।



Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story