ट्रेड वॉर की धमकी पर भड़का चीन ; ट्रंप को दी दो-टूक चेतावनी!
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ गया है। ट्रंप की धमकी पर चीन ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि “ट्रेड वॉर” किसी के हित में नहीं है और दोनों देशों को बातचीत से हल निकालना चाहिए।

पिछले कई दिनों से अमेरिका वैश्विक मंच पर अपना मन चाहा व्यापार कर रहा है। जागतिक व्यापारिक रणनीतियों में भी अमरीका की तानाशाही चल रही दिखाई दे रही है। हर बार हर देश पर टैरिफ वार के जरिये धमकाने की कोशिश की दिखिई देती है। ऐसे ही एक और चाल चीन के साथअमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चलते दिख रहे है। उन्होंने कहा की अमरीकी सरकार चीन के साथ खाने के तेल से जुड़े व्यापर (Edible Oil Business) को खत्म करना चाहती है। इस धमकी का जवाब देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है की , " व्यापार संबंधित मतभेद किसी भी पक्ष या देश के हिट में नहीं है। ट्रेड वॉर से किसी भी एक पक्ष का विजय नहीं हो सकता। " तो चलिए जानते है विस्तार से।
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि दोनों देशों को समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए। चीन ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि आर्थिक और व्यापारिक नीतियों पर उसकी स्थिति मजबूत और स्पष्ट है।
हाल ही में चीन ने अमेरिकी सोयाबीन खरीदने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी टैरिफ के कारण सोयाबीन की कीमत चीन में बढ़ गई, जिससे चीनी आयातकों ने अब दक्षिण अमेरिका से सोयाबीन खरीदना शुरू कर दिया है। यह कदम अमेरिका के किसानों के लिए गंभीर संकट खड़ा कर रहा है, क्योंकि चीन अमेरिका का सबसे बड़ा सोयाबीन खरीदार रहा है।
ट्रंप ने चीन के रेयर अर्थ मिनरल्स और सोयाबीन पर नियंत्रण को सीधे अमेरिका पर आर्थिक हमला बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब कुकिंग ऑयल और अन्य व्यापारिक उत्पादों पर जवाबी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। चीन ने अपने नियंत्रण को विश्व शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आवश्यक बताया है और इसे अपने उच्च-तकनीक उत्पादों के निर्माण के लिए जरूरी बताया है।
पिछले साल अमेरिका ने चीनी आयात पर टैरिफ लगाया था, जिसके बाद चीन ने सोयाबीन की खरीद बंद कर दी। इससे अमेरिका ने लगभग 24.5 अरब डॉलर के सोयाबीन निर्यात में आधे हिस्से यानी 12.5 अरब डॉलर का नुकसान झेला। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष वैश्विक व्यापार और किसानों के हित पर गहरा असर डाल रहा है।
- Edible Oil Businessडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाचीनDonald TrumpTariffCHINAChina America Trade WarXi JinpingIndiaChina America Trade ConflictInternational NewsChinaU.S. Department of the TreasuryScott BessentDonald J. TrumpJPMorgan Chase & CoBreaking News: MarketsEnergyMarketsMP Materials Corpbusiness newsUS Traiff NewsIndia Tariff NewsTrump Tariff NewsDonald Trump NewsTariff NewsIndia-US RelationsUS China TriesAsia geopoliticsIndia counter to ChinaChina NewsUS NewsNikki HaleyFareed ZakariaJeffrey Sachs

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
