कैलिफ़ोर्निया हत्या कांड: कौन है असली दोषी?
कैलिफ़ोर्निया के फ्रेमोंट शहर में हुआ एक बड़ा हादसा। पुलिस की जाँच के मुताबिक साधारण नागरिकों को कोई खतरा नहीं क्यूंकि आरोपी हिरासत में है।

विश्व भर में बच्चों के यौन शोषण के अपराध में कई गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। इस जुर्म को 'पीडोफिलिआ' के नाम से जाना जाता है और अपराधियों को 'पीडोफिल' कहते हैं। इसमें किसी भी बच्चे के प्रति यौन रूचि या यौन दुर्व्यवहार किया जाता है। विश्व भर में 7.9 % लड़के और, 19.7 % लड़कियों को 18 साल की उम्र के पहले इससे जूझना पड़ा है। अकेले यूएस (US) में 7.5% लड़के और, 25.3% लड़कियों का कम उम्र में यौन दुरूपयोग हुआ है।
25 सितम्बर 2025 को इससे जुड़ी खबर सामने आई है, जिसमें एक पीडोफिल अपराधी की हत्या यूएस में रह रहे भारतीय-अमेरिकन नागरिक ने की। इस घटना की सुचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यूजर @/YearOfTheKraken द्वारा दी गई, जिसमें बताया गया कि 18 सितम्बर को 29 वर्ष के वरुण सुरेश ने कैलिफ़ोर्निया के फ्रेमोंट शहर में, 71 वर्षीय डेविड ब्रीमर की हत्या कर दी। सुरेश ने चाकू के प्रयोग से घटना को अंजाम दिया।
Indian American Varun Suresh stabbed to death a pedophile in USA
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) September 24, 2025
He killed the sex offender because he always wanted to kill one pic.twitter.com/vO1G9NutL0
इस वारदात के बाद पुलिस ने वरुण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि इस हमले के पीछे वरुण का एक ही मकसद था, और वो ये था की उन्हें अपने जीवन में किसी भी बाल यौन शोषण अपराधी को मारना है। वरुण के पास से एक चाकू भी मिला।
वरुण ने बताया की वो बहुत से घरों में अकाउंटेंट का भेष बना के पहुँचे और जब डेविड का घर मिला तो उसपे हमला करना शुरू कर दिया। वरुण ने अपने बयान में कहा, "मेरी लंबे समय से इच्छा थी के किसी पीडोफिल की हत्या करू, क्यूंकि मुझे ऐसे लोग नहीं पसंद हैं। मेरे विचार में ऐसे लोगों की हत्या उचित है और मुझे डेविड की हत्या करके आनंद आया।"
पुलिस के मुताबिक कैलिफ़ोर्निया के मेगन लॉ डेटाबेस के सहायता से वरुण ने डेविड की पहचान का पता लगाया था। इस डेटाबेस में सभी बाल यौन शोषण अपराधियों की जानकारी है। जाँच में वरुण के फोन में कई अपराधियों के फोटो मिले जिसमें डेविड ब्रीमर भी थे। घटना के होने से 45 मिनट पहले डेविड की फोटो सेव कि गई थी। अभी बताया गया है की वरुण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। और बिना जमानत के उनको हिरासत में रखा जाएगा।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की वाहवाही की है और उनका मानना है की वरुण ने सही कदम उठाया है। तो कुछ लोगों का कहना की ये क़ानून के खिलाफ है।

Manyaa Chaudhary
यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।
