उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी ने नया मोड़ ले लिया है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई है। उन्होंने वेस्ट यूपी की डेमोग्राफी को लेकर कहा कि यह इलाका अब मिनी पाकिस्तान नहीं, बल्कि पूरा पाकिस्तान बनता जा रहा है।


रामभद्राचार्य के बयान से आगे बढ़े सोम :


दरअसल कुछ दिनों पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मेरठ की एक कथा में वेस्ट यूपी को मिनी पाकिस्तान कहा था। इस पर अब संगीत सोम का बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हालात तेजी से बदल रहे हैं और यहां की जनसंख्या में हो रहा बदलाव देश के लिए खतरा है। सोम ने कहा कि “यह लोग डेमोग्राफी बदलने पर तुले हैं, लेकिन बीजेपी की सरकार ऐसा होने नहीं देगी।”



अखिलेश यादव पर सीधा हमला :


संगीत सोम का बयान यहीं नहीं रुका। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। सोम ने कहा कि अखिलेश के अंदर मुगलों की आत्मा है और उनकी राजनीति हमेशा तुष्टिकरण की रही है। उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी कभी भी इस देश में मुगलों का शासन वापस नहीं आने देगी।


मुस्लिम धर्मगुरु की तीखी प्रतिक्रिया :


रामभद्राचार्य और अब संगीत सोम के बयान पर मुस्लिम धर्मगुरु चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत एक “फूलों का गुलदस्ता” है और इसे पाकिस्तान से जोड़ना पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य है। हुसैन ने पाकिस्तान को दुश्मन देश बताते हुए कहा कि भारत महान था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ न तो क्रिकेट और न ही किसी तरह का संबंध होना चाहिए, क्योंकि वह हमेशा भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिश करता रहता है।


विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया :


सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत सोच हो सकती है लेकिन वेस्ट यूपी भारत का अभिन्न अंग है। यहां के सभी लोग भारतीय हैं और संविधान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के खिलाफ कही गई किसी भी बात का समर्थन न तो समाज करता है और न ही करना चाहिए।



सियासत में गरमाई बहस :


संगीत सोम का बयान सामने आने के बाद यूपी की राजनीति में गरमी बढ़ गई है। बीजेपी जहां इसे डेमोग्राफिक बदलाव का खतरा बता रही है, वहीं विपक्ष इसे समाज को बांटने की राजनीति करार दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान चुनावी माहौल में ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे सकते हैं। बीजेपी नेता संगीत सोम का यह बयान रामभद्राचार्य की टिप्पणी से भी ज्यादा तीखा साबित हुआ है। इससे साफ है कि वेस्ट यूपी की राजनीति में आने वाले समय में यह मुद्दा और बड़ा बन सकता है। अब देखना होगा कि इस विवादित बयान के बाद राज्य की राजनीति किस दिशा में जाती है।


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story