रियाद: सऊदी-पाक्सितान में 1947 से राजनितिक सम्बन्ध मज़बूत रहे हैं।पाकिस्तान सऊदी अरब का बहुत करीबी गैर-अरब मुस्लिम देश है। सऊदी अरब पाक्सितान को तेल की आपूर्ति करता है,और पाक्सितान ने अरब को सुरक्षा क्षेत्र में लम्बे समय से योगदान किया है।


1960 की दशक से पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब में तैनात रहे हैं। मई 2025 में हुए भारत-पाक्सितान तनाव में भी सऊदी प्रिंस ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसके लिए शरीफ ने उनको धन्यवाद कहा था।

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाक्सितानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने यमामा पैलेस में एक नए समझौते पर दस्तखत किए। दोनों देशों के लिए ये एक नया समझौता है जो की इनके कई साल के राजनितिक संबंधों को अब और भी ज़्यादा मज़बूत बनाएगा। और इसमें स्पष्ट रूप में ये बताया गया है की यदि दोनों में से किसी भी एक देश पर हमला हुआ, तो वो दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।

इस समझौते को "स्ट्रेटेजिक म्यूच्यूअल डिफेन्स एग्रीमेंट" नाम दिया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा की यह दोनों देशों की आज़ादी और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए निष्ठा का प्रमाण है। क्राउन प्रिंस के बुलाने पर पाक्सितानी प्रधानमंत्री उनसे मिलने सऊदी गए थे। दोनों देशों के नेताओं ने मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव और इस्लामिक दशों में एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर बात की।

ये समझौता हाल ही में हो रहे घटनाओं के संदर्भ से महत्वपूर्ण है। 9 सितम्बर 2025 को सऊदी के राजधानी दोहा पर इजराइल द्वारा किये गए हमले में हमास के नेताओं को निशाना बनाया गया। अरब लीग और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने इसकी निंदा करते हुए बैठक बुलाई थी। विश्लेषकों का दावा ये है की ये समझौता इजराइल के तरफ एक इशारा है।

समझौते के बारे में सऊदी अधिकारिओं ने कहा की, "ये समझौता सभी सैन्य तरीकों को शामिल करने वाला बाद रक्षा समझौता है।"

विशेषज्ञों का मानना है की सऊदी अरब पाक्सितान की परमाणु सुरक्षा को दायरे में ला सकता है। हालाँकि, पाकिस्तान के परमाणु हथियारूं के इस्तेमाल पर उचित जानकारी नहीं दी गयी है।

आर्थिक संकट में पाकिस्तान के लिए यह समझौता कूटनीतिक विजय है। ऐसे समय में सऊदी ने सहायता मिलती रहेगी तोह पाकिस्तान के लिए आसानी होगी। भारत के साथ सऊदी अरब के संबंध मज़बूत हैं भारत ने इस समझौते की कड़ी निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम इसका अध्ययन करेंगे और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेंगे।"

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story