मंगलवार 7 अक्टूबर को कोलंबो से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट एक हादसे का शिकार होते होते बची है। इस संकट के साये से एयरलाइन को अपनी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक इस फ्लाइट में 158 यात्रीगण सवार थे। तो वही दूसरी तरफ आज के ही दिन (७ अक्टूबर) दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली INDIGO के फ्लाइट को लखनऊ की ओर मोड़ा गया है। तो आईये जानते है क्या है ये पुरा हादसा।


चेन्नई से कोलंबो जाने वाली Air India की फ्लाइट AI-273 के साथ सोमवार देर रात एक बर्ड हिट की घटना हुई। यह घटना करीब रात 1:55 बजे हुई। जिसके बाद यह विमान कोलंबो एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी एक पक्षी विमान से टकरा गया। शुरुआती जांच में इस टक्कर को मामूली बताया गया और विमान को आगे की उड़ान के लिए अनुमति दे दी गई।


हालांकि, अगले ही सफर में स्थिति कुछ अलग निकली। वही विमान जब सुबह 4:34 बजे AI-274 के रूप में चेन्नई लौटने के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था, तब टेक्निकल टीम की रूटीन जांच हुई। जिसमे इंजन के एक फैन ब्लेड के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। सुरक्षा को देखते हुए Air India ने विमान को AOG (एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड) घोषित कर दिया है। AOG का मतलब है की, अब यह विमान तब तक सेवा में नहीं आएगा जब तक पूरी तरह से उसकी जांच और मरम्मत नहीं की जाती।


इसी दिन एक और विमान को भी रास्ता बदलना पड़ा। INDIGO की दिल्ली से प्रयागराज जा रही फ्लाइट को अचानक लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, यह बदलाव भारतीय वायुसेना की एक एक्सरसाइज के चलते किया गया है। दोनों घटनाओं के बाद एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्थिति पर नियंत्रण की पुष्टि की है।


इस तरह से पिछले कुछ महिनों से Air India के कई विमान क्षतिग्रस्त हुए है। इसी साल Air India का अहमदाबाद से लंडन जानेवाला एक विमान 12 जून को अहमदाबाद में ही टेकऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस विमान में 142 पैसेंजर थे। जिनमे से सिर्फ 1 ही पैसेंजर बच गया था और बकियों को मृत्यु मिली थी। इसके पहले तक़रीबन अगस्त 2020 में Air इंडिया ऐसे ही एक फ़्लाइट हादसे का शिकार हुई थी। जिसमे 21 लोगोंने अपनी जाने गवाई थी।



Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story