अमेरिका ने ड्रग कार्टेल पर शिकंजा कसने के लिए दक्षिणी कैरिबियन सागर में युद्धपोत तैनात किए हैं, लेकिन अब मामला और गर्म हो गया है। अमेरिकी लड़ाकू विमान वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र के पास उड़ते देखे गए, जिसे वेनेजुएला ने सीधी उकसावे की कार्रवाई बताया है। सरकार ने इस घुसपैठ की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है। हाल के दिनों में अमेरिकी सेना ने छोटी नावों पर भी हमले किए थे, यह कहते हुए कि वे ड्रग तस्करी में शामिल थीं। इन हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।


दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पर सैन्य हमले से रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने वॉशिंगटन को आगाह किया है। जिसमे उन्होंने कहा ," वॉशिंगटन अगर दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पर हमला करने की गलती करता है, तो उसके गंभीर नतीजे होंगे। वहीं विदेश मंत्री यवन गिल ने जानकारी दी कि अमेरिकी लड़ाकू विमान वेनेजुएला के तट से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर उड़ते देखे गए। उन्होंने इसे सीधी उकसावे की कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह न केवल राष्ट्रीय संप्रभुता के खिलाफ है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कैरेबियन सागर में अमेरिकी युद्धपोतों की मौजूदगी से वेनेजुएला के नागरिक विमानों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले भी रक्षा मंत्री पैड्रिनो लोपेज ने अमेरिकी गतिविधियों की निंदा करते हुए कहा था कि वॉशिंगटन का यह सैन्य दबाव उन वेनेजुएलाई नागरिकों के खिलाफ है, जो सिर्फ शांति, काम और खुशहाल जिंदगी चाहते हैं।


गुरुवार को पैड्रिनो ने कहा कि वेनेजुएला के आकाश में उड़ते ५ अमेरिकी विमानों का पता लगाया है। जो तक़रीबन ३५००० फिट ऊंचाई पर ४०० समुद्री मील के गति से उड़ रहे थे। बाद में विदेश मंत्रालय के साथ एक संयुक्त बयान में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विदेशी विमानों की घुसपैठ गुरुवार को वेनेजुएला के तट से 75 किलोमीटर दूर हुई। अधिकारियों के अनुसार, कोलंबिया की एवियनका एयरलाइन का एक विमान भी अमेरिकी विमानों के वेनेजुएला की सरहद में उड़ने का गवाह बना।




Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story