दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर, 13 साल के बच्चे ने सबको चौंका के रख दिया। यह लड़का अफ़ग़ानिस्तान के कुंदुज शहर से दिल्ली तक अकेले सफर कर के पहुँचा। पर चौंकाने वाली बात ये है की, आम लोगों की तरह ये प्लेन में बैठ कर नहीं आया। बताया जा रहा है की, अफ़ग़ानिस्तान के काम एयर RQ-4401 के लैंडिंग गियर के डब्बे में बैठ कर ये 13 साल का लड़का, काबुल से दिल्ली पहुँचा।

यह उड़ान लगभग 2 घंटे की थी, और 21 सितम्बर 2025 सुबह 11:10 बजे ये फ्लाइट दिल्ली में लैंड हुई। लैंडिंग के बाद इस लड़के को प्लेन के टैक्सीवे में घूमते देख, एयरलाइन के एक कर्मचारी ने तुरंत सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स (CISF) को सूचित किया।

पूछताछ के बाद लड़के ने बताया की, वो काबुल के हामिद करज़ई एयरपोर्ट में चुपके से दाखिल हो गया था। और कुछ यात्रियों की भीड़ देख, उनके पीछे-पीछे चलते हुए वो प्लेन के लैंडिंग गियर जिसके 'व्हील वेल' भी कहते हैं, वहाँ जाके छिप गया। इस जगह, ऊंचाई पर पहुँचने पे, ऑक्सीजन की कमी होती है, तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक भी गिर सकता है।




इमीग्रेशन अधिकारीयों और CISF की पूछताछ में पता चला की, इस बच्चे के पास एक लाल रंग का रेडियो भी था। और लड़के ने बताया की उसे ईरान जाना था और न की भारत। जिज्ञासा हेतु वो प्लेन के लैंडिंग गियर में पहुँचा और गलती से भारत आ गया। पूछताछ और सभी कार्यवाही के बाद, लड़के को इमीग्रेशन अधिकारीयों को सौंप दिया गया। और उसी दिन, काम एयर की RQ-4402 से दुबारा काबुल रवाना किया गया।

एयरलाइन सुरक्षा ने प्लेन की अच्छे से जाँच की और विमान को सुरक्षित बताया। लड़के के पास रेडियो के अलावा और कोई सामान नहीं मिला और न ही उसके अलावा कोई और साथी। इसके साथ एयरपोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गयी और जाँच में बताया गया की, प्लेन में बैठे किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुँची।

इस घटना के बाद लोगों के मन में काबुल एयरपोर्ट की सिक्योरिटी को लेकर बहुत से सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने ये भी बताया की उतनी ऊंचाई पर, जान जाने की आशंका बहुत होती है। क्यूंकि इस स्तर पर ऑक्सीजन की कमी होती है और तापमान ठंडा पड़ सकता है।

Updated On
Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story